लाइव न्यूज़ :

'बिहार में भाजपा जल्द जदयू-राजद के गठबंधन को तोड़ेगी', राज्य की सियासत को लेकर सुशील मोदी का बड़ा बयान

By रुस्तम राणा | Updated: September 3, 2022 16:08 IST

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने अपने बयान में कहा, मणिपुर जदयू मुक्त हो चुका है। बीजेपी जल्द बिहार में भी महागठबंधन (जदयू-राजद और कांग्रेस) को तोड़ेगी और इसे भी जदयू मुक्त करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- कोई पोस्टर या होर्डिंग्स लगाकर प्रधानमंत्री नहीं बन जाताउन्होंने कहा- हम जल्द बिहार में जेडीयू-राजद के गणबंधन को तोड़ेंगे और इसे भी जदयू मुक्त प्रदेश बनाएंगेशुक्रवार को मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के 5 विधायकों ने भाजपा में कर लिया विलय

पटना: मणिपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को दिए अपने एक बयान में कहा, मणिपुर जदयू मुक्त हो चुका है। बीजेपी जल्द बिहार में महागठबंधन (जदयू-राजद और कांग्रेस) को तोड़ेगी। 

उन्होंने कहा, "मणिपुर में 5 जदयू विधायकों ने भाजपा को ज्वॉइन कर लिया है। अब राज्य जदयू मुक्त हो चुका है। हम जल्द बिहार में जेडीयू और राजद के गणबंधन को तोड़ेंगे और इसे भी जदयू मुक्त प्रदेश बनाएंगे।" पोस्टर को लेकर भाजपा नेता ने कहा, कोई पोस्टर या होर्डिंग्स लगाकर प्रधानमंत्री नहीं बन जाता है। 

मणिपुर में शुक्रवार को जदयू के पांच विधायकों का भाजपा में शामिल हो जाना बिहार सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने जदयू विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार कर लिया है। 

इस पर नीतीश कुमारन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब हम एनडीए से अलग हुए, तो मणिपुर के हमारे सभी छह विधायक आए और हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे जदयू के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। वे विधायकों को पार्टियों से तोड़ रहे हैं। उस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष के एकजुट होने की बात कही।

वहीं जदयू के सीनियर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, हम कह रहे थे कि बीजेपी लगातार हमारी पार्टी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। एनडीए के साथ रहते हुए हमने इसे महसूस किया और आज यह साबित हो गया है। आज हम उनके खिलाफ हैं इसलिए उनके हमले बढ़ेंगे लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारBJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"