लाइव न्यूज़ :

नए साल में यूपी में भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, रेस में भाजपा के ये छह नेता शामिल

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 28, 2024 18:20 IST

भाजपा संगठन में अब इसे लेकर तेजी से तैयारी हो रही है, जिसके चलते आगामी 30 नवंबर तक हर हर जिले में सभी बूथ कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। इसी के बाद मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा, फिर कहीं जाकर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जगह पर नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैंइससे पहले प्रदेश में करीब 1.62 लाख से ज्यादा बूथों पर गठन किया जाएगाअभी तक 35 फीसदी बूथों पर समितियां गठित हो चुकी हैं, जबकि बाकी बची बूथ कमेटियों का गठन 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए साल के पहले ही माह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा संगठन में अब इसे लेकर तेजी से तैयारी हो रही है, जिसके चलते आगामी 30 नवंबर तक हर हर जिले में सभी बूथ कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। इसी के बाद मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा, फिर कहीं जाकर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके चलते ही उनकी जगह पर नए अध्यक्ष का चुनाव होना है। अब पार्टी संगठन में जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए नए अध्यक्ष का चयन किया जाना है। चर्चा है कि किसी ब्राहाण या पिछड़े वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर लाया जाए। अध्यक्ष की रेस में विद्यासागर सोनकर, बाबूराम निषाद, विजय सोनकर, धर्मपाल सिंह, विजय बहादुर पाठक और गोविंद नारायण शुक्ल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, पार्टी प्रदेश में संगठन के जरिए एक मजबूत सोशल इंजीनियरिंग बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। जिसके चलते पार्टी संगठन में सभी जातियों और वर्गों का बैलेंस बनाया जाना है। ताकि संगठन में भी सबका साथ, सबका विश्वास हासिल हो।

इसी सोच के तहत क्षत्रिय या वैश्य समाज से किसी को प्रदेश अध्यक्ष ना बनाए जाने पर सहमति बनी है। उनकी जगह किसी ब्राह्मण, दलित या फिर पिछड़े वर्ग से आने वाले नेता को सूबे में पार्टी मुखिया की कमान सौंप जाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। कुछ सीनियर नेता यह भी कह रहे हैं कि यूपी में बसपा के खिसकते जनाधार और 22 फीसदी एससी-एसटी वोटों को देखते हुए पार्टी को दलित कार्ड भी खेलना चाहिए।

इस चर्चा को पार्टी नेताओं का बड़ा वर्ग खारिज कर रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ब्राहाण या पिछड़े वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के आधार को मजबूती मिलेगी। ऐसी चर्चाओं के आधार पर ही विद्यासागर सोनकर, बाबूराम निषाद, विजय सोनकर, धर्मपाल सिंह, विजय बहादुर पाठक और गोविंद नारायण शुक्ल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर माहौल बनाया जा रहा है। 

इस तरह से होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

फिलहाल पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जगह पर नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इससे पहले प्रदेश में करीब 1.62 लाख से ज्यादा बूथों पर गठन किया जाएगा। अभी तक 35 फीसदी बूथों पर समितियां गठित हो चुकी हैं, जबकि बाकी बची बूथ कमेटियों का गठन 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए।

इसके बाद फिर एक से 15 दिसंबर के बीच मंडल अध्यक्ष और 16 से 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष और अंततः प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। 15 जनवरी के पहले यह कार्य पूरा किया जाना है। नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? 

इस बारे में तमाम अटकलें लगाने वाले भाजपा के सीनियर नेता यह दावा कर रहे है अध्यक्ष पद का अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भूपेन्द्र चौधरी फिर से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे। उनके अनुभव का लाभ पार्टी देते रहेगी।

टॅग्स :BJPuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो