BJP 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव लड़ेगी अकेले, शिवसेना का पिछले 30 सालों से है नियंत्रण

By भाषा | Published: December 9, 2019 07:33 AM2019-12-09T07:33:48+5:302019-12-09T07:33:48+5:30

शिवसेना के किशोरी पेडनेकर मुंबई के महापौर हैं। पाटिल ने राज्य भाजपा प्रमुख के तौर पर राव साहेब दानवे का स्थान लिया जब दानवे को इस वर्ष जून में नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया था।

BJP will contest the Mumbai Municipal elections of 2022 alone | BJP 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव लड़ेगी अकेले, शिवसेना का पिछले 30 सालों से है नियंत्रण

File Photo

शिवसेना द्वारा भाजपा के साथ संबंध समाप्त करने के कुछ दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को निर्णय किया कि 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव वह अकेले लड़ेगी। देश के सबसे धनी नगर निकाय पर शिवसेना का पिछले 30 वर्षों से नियंत्रण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘भाजपा ने आगामी बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ने और सत्ता में आने का निर्णय किया है। निश्चित तौर पर हमारा खुद का महापौर होगा। अगले वर्ष एक जनवरी तक भाजपा राज्य अध्यक्ष सहित पार्टी स्तर पर सभी नियुक्तियां कर लेगी।’’

वर्तमान में शिवसेना के किशोरी पेडनेकर मुंबई के महापौर हैं। पाटिल ने राज्य भाजपा प्रमुख के तौर पर राव साहेब दानवे का स्थान लिया जब दानवे को इस वर्ष जून में नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया था।

भाजपा ने 2017 में हुए बीएमसी चुनावों में 227 में से 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 86 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में मनसे के छह पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए थे जिससे बीएमसी में उसकी संख्या 92 हो गई। कांग्रेस और राकांपा के क्रमश: 30 और नौ पार्षद हैं। 

Web Title: BJP will contest the Mumbai Municipal elections of 2022 alone

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे