लाइव न्यूज़ :

भाजपा अपने घोषणापत्र के लिए लोगों का सुझाव मांगेगी

By भाषा | Updated: February 3, 2019 04:58 IST

इस अभियान का नाम ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ है। 

Open in App

भाजपा ने कहा है कि वह देश भर में लोगों से 10 करोड़ से अधिक सुझाव मांगने के लिए महीने भर चलने वाला एक अभियान रविवार को शुरू करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह उसके संकल्प पत्र (घोषणापत्र) का आधार बनेगा।भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह रविवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सिंह चुनावों के लिए पार्टी की घोषणापत्र कमेटी के प्रमुख हैं। इस अभियान का नाम ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ है। बलूनी ने कहा, ‘‘हम इस कार्यक्रम की शुरुआत इस मान्यता के साथ कर रहे हैं कि यह देश के भविष्य के लिए एक खाका तैयार करने के वास्ते मिल कर काम करने वाला सबसे बड़ा अभियान होगा। ’’ उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का विचार जानने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए देश भर में लोगों से संपर्क साधेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया