लाइव न्यूज़ :

भारतीय जनता पार्टी के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, सात बार रह चुका है विधायक

By भाषा | Updated: March 15, 2019 20:47 IST

भारतीय जनता पार्टी पार्टी ने अभी तक इस्तीफे के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन नेता का कहना है कि उन्होंने पार्टी पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है।भाटी ने भाषा से कहा, ‘‘मैंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है।’’ कारण पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा सांसद मेघवाल को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। मैं इसपर अपनी आपत्ति पहले ही केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष दर्ज करा चुका हूं। लेकिन अब लगता है कि पार्टी नेतृत्व इसपर कान नहीं धर रहा है, इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।’’ हालांकि पार्टी ने अभी तक इस्तीफे के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।मेघवाल पर ‘‘कांग्रेस से मिलकर उसके एजेंट के रूप में काम करने’’ का आरोप लगाते हुए भाटी ने कहा कि उन्होंने दिसंबर में विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह बात पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखी थी।हालांकि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। ऐसे में मेघवाल को बीकानेर से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भाटी क्या करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मौजूदा स्थान पर बना रहूंगा।’’ उल्लेखनीय है कि सात बार विधायक रहे भाटी, मेघवाल के मुखर विरोधी रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाटी का विरोध बीकानेर सीट पर मेघवाल के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। अटकलें हैं कि मेघवाल की सीट बदलकर उन्हें गंगानगर भेजा जा सकता है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील