लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024: बीजेपी अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव के लिए 100 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, लिस्ट में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2024 17:58 IST

Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना है, इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना हैइसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती हैसूची में पार्टी के दोनों सबसे ताकतवर नेताओं - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद

नई दिल्ली: अगले महीने चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले, भाजपा अगले हफ्ते 100 उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है। सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि इस सूची में पार्टी के दोनों सबसे ताकतवर नेताओं - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना है, इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है। पहली सूची महत्वपूर्ण होगी क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी ने 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का विशाल लक्ष्य रखा है और एनडीए के लिए 400 सीटें हासिल करने की दिशा में काम कर रही है।

पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं, जहां से वह दो बार जीत चुके हैं। वह 2014 में 3.37 लाख वोटों के भारी अंतर से चुने गए थे और 2019 में यह बढ़कर 4.8 लाख हो गया था। अमित शाह ने 2019 का चुनाव गांधीनगर से लड़ा था, यह सीट उस समय तक बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास थी।

पिछले हफ्ते, प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से 370 सीटें जीतने के पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगन से काम करने का आग्रह किया था और उनसे कहा था कि अगले 100 दिन महत्वपूर्ण होंगे। पीएम ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा था, "अगले 100 दिनों में, हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा। एनडीए को 400 तक ले जाने के लिए, बीजेपी को 370 (सीटों) का आंकड़ा पार करना होगा।“

यह दोहराते हुए कि वह सत्ता के लाभों का आनंद लेने के लिए तीसरे कार्यकाल की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसलिए कि वह देश के लिए काम करना जारी रखना चाहते हैं। पीएम ने कहा, "एक वरिष्ठ नेता ने एक बार मुझसे कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में काफी काम किया है और मुझे ऐसा करना चाहिए। लेकिन मैं 'राजनीति' के लिए नहीं, बल्कि 'राष्ट्रनीति' के लिए काम कर रहा हूं।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण