लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन के द्वारा सीट बेल्ट नहीं बांधने पर भाजपा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2023 15:19 IST

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'बार-बार देखिए, हजार बार देखिए। राजा का बेटा राज करेगा। लोकतंत्र का अपमान करेगा। लालूजी के गोदी नेता नीतीश जी के राज में राजपुत्रों को ट्रैफिक रूल्स में छूट है क्या?

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने पूछा- लालूजी के गोदी नेता नीतीश जी के राज में राजपुत्रों को ट्रैफिक रूल्स में छूट है क्या?कहा- बाबा बागेश्वर पर सीट बेल्ट का प्रयोग न करने की फाईन किया गया था। अब तुम्हारी नीति-नैतिकता कहां है?' 

पटना: बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक में शामिल होने आए तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन गुरुवार को पटना में एक गाड़ी में बिना सीट बेल्ट बांधे नजर आए। इसे लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पटना पुलिस को घेरा है।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'बार-बार देखिए, हजार बार देखिए। राजा का बेटा राज करेगा। लोकतंत्र का अपमान करेगा। लालूजी के गोदी नेता नीतीश जी के राज में राजपुत्रों को ट्रैफिक रूल्स में छूट है क्या? बाबा बागेश्वर पर सीट बेल्ट का प्रयोग न करने की फाईन किया गया था। अब तुम्हारी नीति-नैतिकता कहां है?' 

बता दें कि बीते महीने पटना में बाबा बागेश्वर ने एयरपोर्ट से निकलने के दौरान गाड़ी में सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसका वीडियो प्रसारित होने पर पटना ट्रैफिक पुलिस ने उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। जदयू और राजद ने तब इस कार्रवाई को सही बताते हुए कहा था कि कानून सबके लिए बराबर होता है। ऐसे में गुरुवार को स्‍टालिन को बिना सीट बेल्ट के देखे जाने के बाद भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। 

 

 

टॅग्स :एमके स्टालिनबिहारBihar BJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप