लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे के बिहार दौरे को लेकर भाजपा ने कसा तंज, पूछा- तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार का क्या-क्या गुण सिखाया?

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 16:20 IST

भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने ठाकरे को भ्रष्टाचार का क्या-क्या गुण सिखाया और ठाकरे कितना सिख कर गए यह तो कुछ दिन के बाद महाराष्ट्र में मालूम चलेगा?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने ठाकरे को भ्रष्टाचार का क्या-क्या गुण सिखायाउन्होंने कहा तेजस्वी यदि सही मायने में किसी को कुछ सिखा सकते हैं तो वह भ्रष्टाचार के गुण ही है

पटना: आदित्य ठाकरे के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई मुलाकात पर बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने ठाकरे को भ्रष्टाचार का क्या-क्या गुण सिखाया और ठाकरे कितना सीख कर गए यह तो कुछ दिन के बाद महाराष्ट्र में मालूम चलेगा? उन्होंने कहा कि यदि कोई भी तेजस्वी यादव से कुछ सीखने आएगा तो क्या ही सीख कर जाएगा।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यदि सही मायने में किसी को कुछ सिखा सकते हैं तो वह भ्रष्टाचार के गुण ही है, दूसरा कुछ भी सीखने की कोई संभावना नहीं है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा करने के लिए नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब पूरे तौर पर अप्रासंगिक हो गए हैं। आदित्य ठाकरे सिर्फ तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पटना आए थे, लेकिन प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए उन्होंने नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर ली। नीतीश कुमार कल तक शिवसेना की मानसिकता के खिलाफ बोलते रहे हैं। 

बिहारियों को लेकर शिवसेना की जो मानसिकता रही है, उसपर नीतीश कुमार सवाल उठाते रहे हैं, आज उनके साथ मिल भी रहे हैं और उनकी तारिफ भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उद्धव ठाकरे की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेबिहारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए