लाइव न्यूज़ :

प्रोफेसर को मिली धमकी पर भाजपा ने नीतीश सरकार साधा निशाना, कहा-पीएफआई की गठजोड़ से बनी है बिहार सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2022 18:45 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आरोप लगाया है कि यह जो सरकार बनी है पीएफआई की गठजोड़ से बनी है। पीएफआई के कई लोग राजद में मतदाता के रूप में जुड़ें हुए हैं, वहीं जदयू में सरकारी अदिकारी के तौर पर जुड़ें हुए हैं। इसलिए यह सरकार इस तरह कि धमकी एक प्रोफेसर को दिया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा ने आरोप लगाया कि यह सरकार पीएफआई की गठजोड़ से बनी हैबीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यह पूरा मामला बिहार में कानून व्यवस्था खराब होने के कारण हो रहा हैबिहार में दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ललित मोहन मिश्रा को मिली सर तन से जुदा की धमकी

पटना:बिहार में दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ललित मोहन मिश्रा को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कई अन्य मामलों में भी सरकार पर सवाल उठया है। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि यह जो सरकार बनी है पीएफआई की गठजोड़ से बनी है। पीएफआई के कई लोग राजद में मतदाता के रूप में जुड़ें हुए हैं, वहीं जदयू में सरकारी अधिकारी के तौर पर जुड़े हुए हैं। इसलिए यह सरकार इस तरह कि धमकी एक प्रोफेसर को दिया जाता है। 

डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसी भी हालत में इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार को चेतावनी देते हैं कि यदि इस तरह के बातों के बाद प्रोफेसर को सुरक्षा दें, इसके साथ ही तुरंत उस अपराधी को गिरफ्तार करें जो इस तरह का संदेश दे रहा है। यह पूरा मामला बिहार में कानून व्यवस्था खराब होने के कारण हो रहा है। 

आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई मुलाकात को लेकर डॉ. जायसवाल ने कहा कि अब पहले तो नीतीश कुमार को समझना चाहिए की अब वो बिहार में एक डमी मुख्यमंत्री हैं, आज ठाकरे भी आते हैं तो तेजस्वी यादव से मिलते हैं। अब तेजस्वी मजबूरी में उनको नीतीश जी के पास ले जाते हैं। यह तो वहीं बात हो गई की कोई भी मेहमान आता हो तो उसे घर के बूढ़े मुखिया के पास जो अकेले चुपचाप पड़ा रहता है तो बस उसके पास आशीर्वाद लेने के लिए चला जाता है। 

वहीं, कुढ़नी उपचुनाव को लेकर डॉ जायसवाल ने कहा कि जिनको जितना उछलना- कूदना हैं, कूदने दीजिये। इसका सही फैसला उस समय आएगा जब रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आएगा। 

वहीं, मुख्यमंत्री के प्रचार में जाने को लेकर कहा कि यह तो उनका शुरू से ही नियत रहा है कि खुद के पार्टी का सिर्फ प्रचार करे हैं, यह तो हमारे साथ जब सरकार थी तब भी करते थे। इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा असल चीज तो यह है कि इससे पहले जब राजद चुनाव लड़ी थी तो वो पेट दिखाते थे और पटना में घूमते थे, अब जब खुद कि पार्टी चुनाव लड़ रही है तो पूरा राजद को अपने साथ ले जायेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJPPFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?