लाइव न्यूज़ :

पंजाब: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पेश करने के निर्देश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2022 18:49 IST

भाजपा ने पंजाब पुलिस पर उसके नेता को ''अगवा'' करने का आरोप लगाया और आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजवरीवाल पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए राज्य की पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक लिया।दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस राष्ट्रीय राजधानी ले आयी।

मोहलीः भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की मुश्किल बढ़ रही हैं। मोहाली की अदालत ने बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पुलिस को उन्हें गिरफ़्तार करने और अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और कुछ घंटों के भीतर रिहा किये जाने संबंधी घटनाक्रम के एक दिन बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट रावतेश इंद्रजीत सिंह की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधीश ने आदेश में कहा, ‘‘तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए, 505, 505 (2), 506 के तहत दंडनीय अपराध का आरोप लगाया गया है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने और मेरे सामने पेश करने का निर्देश दिया जाता है।’’ मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने मोहाली में रहने वाले आम आदमी पार्टी (आप) नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। पंजाब पुलिस ने बताया था कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूरे दिन चले नाटकीय घटनाक्रम में बग्गा को उनके घर से कथित तौर पर जबरन उठाये जाने के चलते हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस राष्ट्रीय राजधानी ले आयी।

बग्गा (36) की गिरफ्तारी और फिर उन्हें वापस लाये जाने के प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। बग्गा ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाBJPपंजाबकोर्टदिल्ली पुलिसहरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?