दिल्लीः भाजपा ने एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निलंबित, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 22, 2022 07:35 AM2022-11-22T07:35:13+5:302022-11-22T07:47:53+5:30

दिल्ली में रमेश नगर वार्ड से भाजपा के नगर निगम प्रत्याशी प्रदीप तिवारी ने दावा किया कि वह एमसीडी चुनाव जीतकर अपनी प्रतिष्ठा कायम करेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर मार्च में कथित तोड़फोड़ को लेकर गिरफ्तार किया था।

BJP suspends 11 rebel candidates contesting MCD elections against authorized candidates | दिल्लीः भाजपा ने एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निलंबित, जानें मामला

दिल्लीः भाजपा ने एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए किया निलंबित, जानें मामला

Highlightsभाजपा ने बागी नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। 250 सदस्यीय निगम के लिए चार नवंबर को चुनाव होंगे। 

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में उसके अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध लड़ रहे 11 बागियों को सोमवार को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। प्रदेश भाजपा महासचिव हर्ष मल्होत्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गयी है। यहां 250 सदस्यीय निगम के लिए चार नवंबर को चुनाव होंगे। 7 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

वहीं दिल्ली में रमेश नगर वार्ड से भाजपा के नगर निगम प्रत्याशी प्रदीप तिवारी ने दावा किया कि वह एमसीडी चुनाव जीतकर अपनी प्रतिष्ठा कायम करेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर मार्च में कथित तोड़फोड़ को लेकर गिरफ्तार किया था। तिवारी (27) ने कहा, ‘‘ हमने केजरीवाल के निवास के बाहर कोई तोड़फोड़ नहीं की थी। यह राजनीतिक विरोध था लकिन अराजक के तौर पेश कर हमारी छवि खराब की गयी। भाजपा नेता ने कहा कि मैं रमेश नगर से एमसीडी चुनाव जीतने और अपनी प्रतिष्ठा कायम करने जा रहा हूं।’’ गौरतलब है कि ‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की निंदा करने पर भाजपा की युवा मोर्चा ने केजरीवाल के विरुद्ध उनके निवास के बाहर यह प्रदर्शन किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भाजपा की ‘मनोहर कहानियां’ हैं। आप संयोजक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि इस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम और गुजरात में अपने इतने लंबे समय के शासन के दौरान उनके लिए क्या किया है। आप के एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा कथित रूप से बनाये गये वीडियो के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा हर दिन मनोहर कहानियां जारी करती है। वह स्टिंग ऑपरेशन लाती है। दिल्ली की जनता पूछ रही है कि उन्होंने 15 साल में नगर निगम में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है।

Web Title: BJP suspends 11 rebel candidates contesting MCD elections against authorized candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे