लाइव न्यूज़ :

बोम्मई को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत की : अमित शाह

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:15 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अल्प समय में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा उठाए गए “छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदमों” की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से कर्नाटक की निगरानी करने वाले कहते हैं कि उन्हें स्थापित कर भाजपा ने राज्य में अपनी स्थिति मजबूत की है। शाह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “बोम्मई ने कुछ छोटी लेकिन महत्वपूर्ण शुरुआत की हैं। उन्होंने पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर लेने की परंपरा को बंद किया, कई वीवीआईपी प्रथाओं पर रोक लगाई तथा पारदर्शिता के लिये कई कदम उठाए हैं।”उन्होंने कहा, “बोम्मई को काम संभाले अभी बहुत कम समय हुआ है लेकिन जो लोग दिल्ली में बैठे हैं और कर्नाटक की गतिविधियों पर करीबी नजर रखते हैं, वे कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनको स्थापित कर भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।”बोम्मई के 28 जुलाई को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कर्नाटक के अपने पहले दौरे में भाजपा नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में वापसी करेगी। शाह ने राय व्यक्त की, “बोम्मई के पास सरकार चलाने और शिष्ट सार्वजनिक जीवन जीने का अनुभव है और वह काफी समय से भाजपा में हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से (2023 में) सत्ता में वापसी करेगी।”गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बी. एस. येदियुरप्पा की भी तारीफ की। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोम्मई मुख्यमंत्री बने हैं। शाह ने कहा, “येदियुरप्पा ने गांवों और किसानों के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। कर्नाटक में अगर विकास का नया दौर शुरू हुआ है तो यह भाजपा सरकार में येदियुरप्पा के कार्यकाल में हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप