लाइव न्यूज़ :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कसा तंज, कहा- जदयू में एक पॉकेट वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2023 17:12 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी बिना नाम लिए ही हमलावर होते हुए कहा कि आजकल जदयू में एक पॉकेट वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नीतीश कुमार एक पैकेट से कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष निकालते हैं, दूसरे पॉकेट से प्रदेश अध्यक्ष।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को पलटूमार कह दिया है।उन्होंने मुंगेर में कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पलटी मार सरकार है और वो खुद पलटू कुमार के नाम से जाने जाते थे।सम्राट ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं बीमार भी हैं और उनका मेमोरी लॉस भी हो चुका है।

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर भाजपा हमलावर बनी हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को पलटूमार कह दिया है। 

उन्होंने मुंगेर में कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पलटी मार सरकार है और वो खुद पलटू कुमार के नाम से जाने जाते थे। किसी गरीब के यहां शराब पीने से जब किसी की मौत हो जाती है तो सरकार कहती है कि 4 लाख रुपये का मुआवजा तभी मिलेगा जब वह यह बताएगा कि बेचने वाला कौन है? जबकि यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बिहार के गृह मंत्री भी हैं।

ऐसे में यदि बिहार में शराब बिक रहा है तो बिहार के गृह मंत्री की नाकामी है। नीतीश कुमार अगर सुशासन नहीं दे सकते हैं तो मुख्यमंत्री बने रहने का उनको एक घंटा भी अधिकार नहीं है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी बिना नाम लिए ही हमलावर होते हुए कहा कि आजकल जदयू में एक पॉकेट वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नीतीश कुमार एक पैकेट से कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष निकालते हैं, दूसरे पॉकेट से प्रदेश अध्यक्ष। 

वहीं दूसरी पार्टी राजद में पिछले 25 वर्षों से एक ही राष्ट्रीय अध्यक्ष है पर भाजपा में पिछले 43 वर्षों मैं 21वाँ प्रदेश अध्यक्ष बना हूं। इन सबों की पार्टियों में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था है ही नहीं। वहीं, बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर भी सम्राट ने तंज कसते हुए कहा कि यहां गुंडाराज स्थापित हो चुका है। अपराधी आज भी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हैं, नीतीश कुमार को दम नहीं है कि उनको मंत्रिमंडल से निकाले। 

लालू प्रसाद यादव को जेल नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से भेजवा गया है। इसके बाद भी आज सभी लोग गल बहियां कर रहे है। इस सरकार में भ्रष्टाचारी, शराब -माफिया, बालू माफिया सभी सरकार में बैठे हुए हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सम्राट ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं बीमार भी हैं और उनका मेमोरी लॉस भी हो चुका है। 

जॉर्ज साहब की आत्मा भटक रही है उनकी आत्मा इन को साथ ले जाने को तैयार है पर हम चाहते हैं कि वह स्वास्थ्य रहे और जनता इनको सबक सिखाएं। साथ ही कहा कि लव-कुश समाज वहिं जाएगा जहां राम की पूजा है और भाजपा ने यह साबित कर दिया है लव-कुश समाज आज भाजपा के साथ है और भाजपा लव कुछ समाज के साथ 2024 में जहां 40 में से 40 सीट भाजपा जीतेगी।

 

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?