लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा, "वह शराब घोटाले के किंगपिन हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 14:06 IST

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वही शराब घोटाले के किंगपिन हैं। जैसे-जैसे मामले में जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हथकड़ी भी केजरीवाल के पास आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमलागौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल को बताया शराब घोटाले का किंगपिन केजरीवाल गैरकानूनी कार्यों के पर्याय बन गए हैं, उनके पास दिल्ली की जनता के लिए वक्त नहीं है

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘रीजऩल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) परियोजना के निर्माण के लिए धन देने में असमर्थता जताने को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाए जाने और आबाकरी घोटाला में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इंकार के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल गैरीकानूनी कार्यों के पर्याय बनकर रह गये हैं और उनका दिल्ली की जनता के हित से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने इसके साथ यह भी दावा भी किया कि जैसे-जैसे आबकारी नीति घोटाला मामले के तार जुड़ रहे हैं, वैसे-वैसे अरविंद केजरीवाल को भी जेल जाने का भय सताने लगा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं की दिल्ली की जनता को कोई सहूलियत मिले। केजरीवाल के पास तो जनता की सुध लेने तक का समय नहीं है। उन्होंने तीन सालों में खुद के महिमामंडन में विज्ञापनों के जरिये दिल्ली की गरीब जनता के 1106 करोड़ रुपये फूंक दिये लेकिन आरआरटीएस के नाम पर उनके पास एक भी पैसा नहीं था।’’

गौरव भाटिया ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में आप नेता मनीष सिसोदिया की दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने को दिल्ली सरकार के मुंह पर तमाचा बताया।  उन्होंने कहा, "दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सिसोदिया की जमानत खारिज होने पर क्यों न यह माना जाए कि इस मामले में भ्रष्टाचार अरविंद केजरीवाल ने ही कराया है।"

भाजपा प्रवक्ता भाटिया दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सोमवार को दिये उस फैसले की बात कर रहे थे, जिसमें हाईकोर्ट ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में सिसोदिया को झटका देते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और साथ में यह भी कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप बहुत गंभीर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ही शराब घोटाले के किंगपिन हैं। वह चिंतित हैं कहीं मैं भी अंदर न चला जाऊं। जैसे-जैसे तार जुड़ रहे हैं, वैसे-वैसे हथकड़ी केजरीवाल के पास आ रही है।’’

भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वो जितने भी आरोप लगा रहे हैं केजरीवाल उन सभी के जवाब जनता के समक्ष पेश करें। उन्होंने कहा, ‘‘आज केजरीवाल गैरकानूनी कार्यों के पर्याय बन गए हैं। संविधान और कानून पढ़ने के लिए उनके पास समय नहीं है। उन्हें शराब ठेकेदारों, आंतरिक साज-सज्जा करने वालों, और महंगी गाड़ियों के डीलरों के साथ बैठना अच्छा लगता है। जनता का हित देखना केजरीवाल की प्राथमिकता नहीं है।’’

टॅग्स :Gaurav Bhatiaमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?