लाइव न्यूज़ :

2024 के चुनाव में भाजपा को विपक्ष में बैठना होगा, उन्हें इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए: शशि थरूर

By रुस्तम राणा | Updated: October 9, 2022 19:59 IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, बीजेपी को विपक्ष का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि 2024 के चुनाव के बाद उन्हें वहीं बैठना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी पार्टी को बदलाव की आवश्यकता है और मुझे लगता है कि मेरे द्वारा वह बदलाव होगाकहा, 2024 के लिए भाजपा को विपक्ष का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी ने देश को अच्छी तरह से चलाया है, हमारे पास अनुभवी लोग हैं

मुंबई:कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और पार्टी में बदलाव की मांग मुखरता से करने वाले नेता शशि थरूर ने एकबार फिर से कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस में बदलाव की आवश्यकता है। रविवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, हमारी पार्टी को बदलाव की आवश्यकता है और मुझे लगता है कि मेरे द्वारा वह बदलाव होगा। 

थरूर ने कहा, बीजेपी को विपक्ष का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि 2024 के चुनाव के बाद उन्हें वहीं बैठना होगा। उन्होंने कहा, लोग भाजपा सरकार में असंतुष्ट हैं, लेकिन चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत हो और मजबूती दिखाने के लिए हमें तैयार होना चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा, हमारे देश में नफरत फैलाई जा रही है। 

उन्होंने कहा इन सब मुद्दों को लेकर मैं कहना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को अच्छी तरह से चलाया है। हमारे पास अनुभवी लोग हैं। हम दिखाना चाहते हैं कि वोटर्स को कि हम कामयाब हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा, 2014 के लोकसभा चुनाव में और 2019 में दोनों बार हमें 19 फीसदी वोट हासिल हुए। 

उन्होंने आगे कहा कि 19 प्रतिशत वोट से हम सत्ता में वापस आने वाली नहीं हैं। ऐसे में हमें मजबूती दिखाते हुए वोटर्स को अपने पास वापस लेकर आना है जो पिछले लोकसभा चुनाव में हमारे पास नहीं थे। पार्टी में आत्म-विश्वास होना चाहिए जिससे कि लोग हम पर विश्वास कर सकें।    

उधर, दिल्ली में कांग्रेस पद के दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मैं लड़ना चाहता हूं क्योंकि देश में हालात खराब हैं... सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियां कमजोर हो रही हैं। उनसे लड़ने के लिए मेरे पास शक्ति होनी चाहिए। इसलिए प्रतिनिधिमंडल की सिफारिश पर चुनाव लड़ रहा हूं। 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच चुनाव होगा।  

टॅग्स :शशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर