लाइव न्यूज़ :

"भाजपा को शर्म आनी चाहिए, आखिरी दम तक करती रही विधायकों को तोड़ने का प्रयास"

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 18, 2018 09:16 IST

मध्यप्रदेश में कमलनाथ का शपथ ग्रहण हो चुका है। लेकिन इसके ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा आखिरी दम तक कांग्रेस सहित अन्य विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है.

Open in App

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा आखिरी दम तक विधायकों को तोड़ने का प्रयास करती रही. वह बसपा, सपा, निर्दलीय प्रत्याशियों के अलावा कुछ कांग्रेस विधायकों से भी संपर्क कर रही है.

मध्यप्रदेश में कमलनाथ का शपथ ग्रहण हो चुका है। लेकिन इसके ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा आखिरी दम तक कांग्रेस सहित अन्य विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रत्येक सीट पर 3 से 5 करोड़ रुपए तक खर्च किए हैं, अपनी ब्रांडिंग में 12 से 15 सौ करोड़ रुपये पानी का तरह बहा दिए. 15 साल तक भाजपासरकार में रही है उसके बाद भी इनका पेट नहीं भरा.

अब जब कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, बावजूद इसके भाजपा जोड़-तोड़ में लगी हुई है और विधायकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है. उनसे बोला जा रहा है कि जो चाहो वो ले लो, लेकिन भाजपा में शामिल हो जाओ. उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए और वो समझ ले ऐसा करने पर भी एक भी विधायक टूटने वाला नहीं है.

इसके साथ ही दिग्विजय ने कांग्रेस को फिर मौका देने पर जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अब आगे की जवाबदारी और जिम्मेदारी कमलनाथ पर है, जो हमारा वचन पत्र है उसे निश्चित समय में पूरा करें.

आम आदमी नहीं चौकीदार लिखे शिवराज

दिग्विजय ने निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज को अपने ट्विटर अकाउंट पर कामन मैन लिखने की बजाय चौकीदार लिखना चाहिए था. साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी अजीब बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद ग्रहण करने के बाद चौकीदार बनते हैं और शिवराज सिंह पद छोड़ने के बाद, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि यह चौकीदार किस प्रकार के हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावदिग्विजय सिंहकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण