लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, RSS-BJP कार्यकर्ता केंद्रीय बलों की वर्दी में पश्चिम बंगाल में कर रहे हैं प्रवेश

By भाषा | Updated: May 12, 2019 18:04 IST

ममता बनर्जी ने कहा कि घाटल निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भारती घोष की सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय बलों के अधिकारियों की गोलीबारी में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय बलों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्ता चुनाव कराने के लिए बलों की वर्दी पहन राज्य में प्रवेश कर रहे हैं।बनर्जी ने यहां दक्षिण परगना जिले के बसंती इलाके में एक रैली में कहा, “मैं केंद्रीय बलों का अपमान नहीं कर रही। लेकिन उन्हें मतदाताओं को प्रभावित करने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की नियुक्ति करने के नाम पर भाजपा जबरन आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ता को यहां भेज रही है।’’ उन्होंने कहा, “मुझे शक है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को (केंद्रीय बलों की) वर्दी में पश्चिम बंगाल में भेजा जा रहा है।” साथ ही बनर्जी ने कहा कि घाटल निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भारती घोष की सुरक्षा का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय बलों के अधिकारियों की गोलीबारी में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।उन्होंने कहा, “आज केंद्रीय बलों ने एक केंद्र में गोली चलाई। मैंने सुना कि अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाला मेरा एक भाई घायल हो गया।” बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों के कर्मी कतार में खड़े मतदाताओं से भगवा पार्टी के पक्ष में वोट डालने को कह रहे थे। बनर्जी ने कहा, “वह ऐसा कैसे कर सकते हैं? मतदाताओं को भाजपा के लिए वोट डालने के लिए कहना क्या केंद्रीय बलों का काम है? कुछेक सेवानिवृत्त अधिकारियों को मोदी सरकार की तरफ से यहां मतदान कराने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है और उन्हें जो समझ रहा है वे वह कर रहे हैं।”उन्होंने कहा, “आपको यह करते हुए शर्म आनी चाहिए...आप यहां अपना कर्तव्य निभाने के लिए हैं। आज आप मोदी के तहत काम कर रहे हैं, कल को किसी ओर के तहत होंगे। तब आप क्या करेंगे?” पश्चिम बंगाल में लोकसभा की आठ सीटों पर छठे चरण के तहत हो रहे चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की करीब 770 कंपनियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात किया गया है। भाषा नेहा वैभव वैभव

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत