लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मोहम्मद साहब पर नुपुर शर्मा के कथित विवादास्पद बयान से पार्टी ने किया किनारा, कहा- भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है

By रुस्तम राणा | Updated: June 5, 2022 15:13 IST

नुपुर शर्मा के कथित विवादास्पद बयान को लेकर पार्टी ने कहा कि बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के कथित विवादास्पद बयान को लेकर पार्टी ने जारी की प्रेस रिलीजबीजेपी ने कहा- पार्टी किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती हैपार्टी ऐसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती जो किसी धर्म का अपमान करती हो: बीजेपी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए कथित विवादास्पद बयान पर पार्टी ने अपना बयान जारी किया है। रविवार को पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान से किनारा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

बीजेपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में यह कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है। पार्टी किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है और किसी भी विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती है।

प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी की ओर से आगे कहा गया है कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के धर्म के अभ्यास का अधिकार देता है। भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है,  हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी समान हैं और हर कोई सम्मान के साथ रहता है, जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास और विकास के फल का आनंद लेते हैं।" पार्टी की यह प्रेस रिलीज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा जारी की गई है। 

ज्ञानवापी मुद्दे पर एक समाचार चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कथित अपमान जनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर उनके खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। साथ ही उन्हें जान से मारने की भी धमकियां भी मिली हैं। उनकी इस टिप्पणी पर कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के बीच बवाल भी देखने को मिला।   

टॅग्स :BJPपैगम्बर मोहम्मदProphet Muhammad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?