लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 59 उम्मीदवारों की घोषणा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2018 18:55 IST

बीजेपी ने अभी तक अपनी 213 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने कोलर गोल्ड फिल्ड से अपना प्रत्याशी भी बदल लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल:  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं और परिणाम 15 मई को है। यहां 224 सीटों के लिए चुनाव होंगे। घोषित उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने 20 अप्रैल को तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 59 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 

बीजेपी ने अभी तक अपनी 213 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने कोलर गोल्ड फिल्ड से अपना प्रत्याशी भी बदल लिया है। यहां से अब एस. अश्विनी को टिकट दिया गया है। वहीं, कांग्रेस ने अबतक 2018 उम्मीदवारों की घोषणा की है। बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में बेलगाम उत्तर से अनिल बेनके, बेलगाम दक्षिण से अभय पाटिल, खानपुर से विट्टल हालगेकर, गुलबर्गा (शहरी) से बश्वराज मत्तीमोड, उडुपी से के. रघुपति भट्ट आदि नाम शामिल हैं।

दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 82 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। बीजेपी की इस सूची से साफ जाहिर होता है कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा की पार्टी में अभी भी काफी चलती है।  बीएस येदियुरप्पा अपने  ज्यादातर वफादारों टिकट दिलाने में सफल रही है।

20 अप्रैल ने कांग्रेस और बीजेपी के कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है।  मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने चित्तापुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। वहीं, जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी कुमार स्वामी ने रामनगरा और चन्ना पटना से नामांकन भरा। नामांकन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह