लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: मिजोरम के लिए भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, जानें कौन हुआ आउट और कौन इन..

By आकाश चौरसिया | Updated: October 18, 2023 14:36 IST

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने मिजोरम के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 9 प्रत्याशी का नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने मिजोरम के लिए दूसरी सूची जारी कीइससे पहले 12 उम्मीदवारों की लिस्ट बुधवार को जारी की थीवहीं, राज्य में 5 दिसंबर को यह सामने आएगा कि कौन बनेगा राज्य का सीएम

नई दिल्ली:विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने मिजोरम के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 9 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। वहीं, राज्य में 13 अक्टूबर से नोमिनेशन भी शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए फाइल करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर चुनाव आयोग ने रखी है। 

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम के लिए 12 प्रत्याशियों वाली पहली सूची जारी की थी। बताते चले कि मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है और उसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही 5 दिसंबर को चार राज्यों के साथ ही मिजोरम का भी रिजल्ट आउट हो जाएगा। मिजोरम में विधानसभा की सीट 40 हैं।

भाजपा ने तुइरियाल सीट से एफ. वानहमिंगथानगा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कोलासिब (एसटी) से आर. लालथांगलियाना को उम्मीदावार बनाया है। साथ ही तुईवाउल (एसटी) से जुडी जोहमिंगलियआनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि, छालफीह (एसटी) से डॉक्टर जोनुनतलुआंगा को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं आइजोल उत्तर -III (एसटी) से छावनंघमिंघथांगा को, आइजोल दक्षिण-I (एसटी) से एफ. लालरिएमसांगी को, लिंगतेंग (एसटी) से बी सुआंज़ालांग, सेरछिप (एसटी) से के. वानलालरुती को, लुंगलेई दक्षिण से टी. बिआकसाइलोवा को प्रत्याशी भाजपा ने घोषित किया है। बता दें कि ये सभी 9 सीटें जनजाति क्षेत्र में आती हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने बीते मंगलवार को मिजोरम के लिए 40 उम्मीदवारों की लिस्ट रिलीज की थी। वहीं, छत्तीसगढ़ के लिए भी भाजपा बुधवार को तीसरी सूची जारी कर चुकी है। लेकिन, ध्यान देने की बात यह रही है कि इसमें सिर्फ एक ही प्रत्याशी का नाम शामिल था। साथ ही अब सिर्फ चार सीटों के लिए नामों का ऐलान होना बाकी है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos