लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Polls: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ये दिग्गज करेंगे जमकर प्रचार

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2019 15:40 IST

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिये मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को पूरा हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान कर दिया है।चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर यानि आज है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। 

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिये मतदान एक चरण में 21 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को पूरा हो रहा है।

विधानसभा चुनाव के लिये अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की गई और नामांकन प्रक्रिया भी उसी दिन शुरू हो गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर यानि आज है। नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी जबकि सात अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मई में बीजेपी को केंद्र में दूसरी बार मिली सत्ता के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार के प्रमुख मुद्दों में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने का फैसला भी है। हरियाणा में करीब एक करोड़, 83 लाख मतदाताओं के लिये 19,425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

इधर बीजेपी सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित पार्टी के दिग्गज नेता जमकर चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीनितिन गडकरीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत