लाइव न्यूज़ :

भाजपा पूरी ताकत के साथ अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार, विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2023 10:15 IST

संसद के लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नूरा कुश्ती होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी जमकर नूरा कुश्तीराहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का नेतृत्व कर सकते हैंभाजपा एनडीए की अगुवाई में प्रचंड बहुमत के साथ अविश्वास प्रस्ताव को गिराने के लिए आश्वस्त है

नयी दिल्ली:संसद के लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नूरा कुश्ती होगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा मणिपुर पर लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर दोनों पक्षों के बेहद तीखे वैचारिक संघर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच यह बात भी सामने आ रही है कि अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी आज लोकसभा में बहस का नेतृत्व कर सकते हैं।

इस बात को लेकर एक तरफ विपक्ष उत्साहित है वहीं दूसरी ओर भाजपा एनडीए के अन्य दलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रचंड बहुमत के साथ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है। इस पूरे मसले में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर में हिंसा पर संसद में क्या कहते हैं, क्योंकि वो स्वयं बीते जून में मणिपुर का दौरा कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे बहस शुरू होगी, जिसके शाम 7 बजे तक चलने के आसार हैं। संसद के सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार 8, 9 और 10 अगस्त तक लोकसभा में लगातार तीन दिनों तक यही शेड्यूल रहने की उम्मीद है और आखिरी दिन प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में कहा जा रहा है कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर 9 अगस्त को लोकसभा में सरकार की ओर से अपना पक्ष रखेंगे।

जहां तक लोकसभा में आंकड़ों की बाजीगरी है, तो उसमें सत्ताधारी एनडीए भारी है। लोकसभा में मौजूद एनडीए सांसदों की संख्या 333 है। जिसमें अकेले भाजपा के सांसदों की संख्या 302 है। इसके अलावा शिवसेना (शिंदे गुट) के 12, लोक जन शक्ति पार्टी के 6, एनसीपी (अजित पवार गुट) के 3, अपना दल (सोनीलाल) के 2, निर्दलीय के 2, आजसू पार्टी के 1, तमिलनाडु की अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के 1, मिजो नेशनल फ्रंट के 1, नागा पीपुल्स फ्रंट के 1, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 1, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के 1 और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के 1 सांसद शाममिल हैं।

वहीं अगर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'की बात करें तो कुल 142 सांसद हैं। जिनमें कांग्रेस के 50, डीएमके के 24, तृणमूस कांग्रेस के 23, जेडीयू के 16, शिवसेना (यूबीटी) के 7, एनसीपी (शरद पवार) के 3, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 3, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के 3, समाजवादी पार्टी के 3, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 3, आम आदमी पार्टी के 1, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 1, केरल कांग्रेस (एम) के 1, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के 1 और विदुथलाई चिरुथिगल काची के 1 सांसद हैं।

इन आंकड़ों के आधार पर भाजपा नीत सत्तारूढ़ एनडीए को उम्मीद है कि वो विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को आसानाी से मात दे देगी। वहीं संख्या बल न होने के बावजूद विपक्ष इस बात से खुश है कि आखिरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न चाहते हुए भी मणिपुर हिंसा पर लोकसभा में बात करनी होगी। इस परीक्षा में सफल होने की एनडीए और 'इंडिया' दोनों गठबंधनों ने अपना लोकसभा सांसदों को 8, 9 और 10 को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

इससे पूर्व 20 जुलाई 2018 को विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में उस वक्त अविश्वास प्रस्ताव रखा था, जब भाजपा की पूर्व सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश को धन के कथित गैर-आवंटन पर नोटिस सौंपे जाने के बाद एनडीए से समर्थन खिंच लिया था। उस वक्त अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में दोनों पक्षों की ओर से 12 घंटे बहस हुई थी। जिसके बाद मोदी सरकार ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को 199 वोटों से हरा दिया था। उस समय भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 325 वोट मिले, वहीं विपक्षी गुट को प्रस्ताव के पक्ष में केवल 126 वोट मिले।

टॅग्स :संसदराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीराहुल गांधीलोकसभा संसद बिलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट