लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक जीत के लिए बीजेपी ने खेला बड़ा दांव, कांग्रेस को सबक सिखाएंगे जावड़ेकर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2018 23:03 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक बार फिर से अपनी कमर कस ली है। जिसके बाद कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी हरकत में आए गए हैं।

Open in App

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक बार फिर से अपनी कमर कस ली है। जिसके बाद कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी हरकत में आए गए हैं। तमाम नेता और मंत्रियों के साथ आज जावड़ेकर ने एक अहम बैठक की जिसमें चुनाव को लेकर बात की गई। 

उन्होंने इस बैठक में सभी मंत्रियों को अहम दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कर्नाटक से जुड़ी जो भी योजनाएं उनके मंत्रालय में चल रही हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

जावड़ेकर ने कहा कि अगर कोई नई परियोजना लॉन्च करनी हो तो उन्हें चुनावी आचार संहिता लागू होने के पहले अमलीजामा पहना दिया जाए।इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को कर्नाटक में शिद्दत से जुट जाने को भी कहा गया है। वहीं, खबर के मुताबिक इस मामले में संघ की भूमिका को भी अहमियत दी जा रही है। कर्नाटक में संघ की पैठ पहले के मुकाबले ज्यादा भी हुई है। इतना ही नहीं कांग्रेस की खामियों का उजागर करने के लिए भी बीजेपी ने नई रणनीति बनाई है।

 इसके अलावा स्टार प्रचारकों की एक लंबी फहरिस्त भी तैयार की गई है। इसके अलावा प्रचार कैसे किया जाए इस पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

इस बार कर्नाटक में बीजेपी , कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रही है। अगर यहां चुनाव में बीजेपी जीतती है तो दक्षिण भारत में उसके पैर जमाने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब