लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उत्तराखंड में मुफ्त बिजली के वादे पर सवाल उठाया, केजरीवाल पर लगाया ‘झूठ’ बोलने का आरोप

By भाषा | Updated: July 11, 2021 23:58 IST

Open in App

देहरादून, 11 जुलाई भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली देने के आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के वादे पर सवाल उठाया और कहा कि वह ‘‘झूठ’’ बोल रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

देहरादून में केजरीवाल की घोषणा के बाद एक वीडियो जारी कर भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘आपने दिल्ली के लोगों से झूठ बोला और अब आप उत्तराखंड के लोगों से झूठ बोल रहे हैं।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘अगर आप दिल्ली के लोगों को मुफ्त में बिजली दे रहे हैं तो सरचार्ज, ऊर्जा चार्ज और तय चार्ज (फिक्स चार्ज) के नाम पर लोगों से कौन से पैसा वसूला जा रहा है।’’

यह आरोप लगाते हुए कि केजरीवाल मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लिनिक, दिल्ली के स्कूलों के आधुनिकीकरण जैसे वादे पूरे करने में असफल रहे हैं, बलूनी ने कहा कि उन्हें लगा था कि ‘‘देवभूमि’’ में दिल्ली के मुख्यमंत्री सच बोलेंगे और ‘‘अपने पापों का प्रायश्चित करेंगे, लेकिन उन्होंने यहां भी झूठ बोला।’’

बलूनी ने कहा, ‘‘यह देवभूमि है। यह झूठ बोलने वालों को नहीं अपनाती है। उत्तराखंड में राजनीति करने की आपकी संभावना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो