लाइव न्यूज़ :

पिछले दो साल में सबसे ज्यादा हुई जीडीपी की वृद्धि दर, शाह ने बताया आम आदमी के लिए फायदेमंद

By भाषा | Updated: September 1, 2018 04:06 IST

अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक तेजी  भारत की आर्थिक प्रगति का मतलब है आम आदमी के लिए बेहतर संभावनाएं: शाह

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबरः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गये बदलावों को श्रेय देते हुए आज कहा कि इसका मतलब आम आदमी के लिए बेहतर संभावनांए होना है। भारतीय अर्थव्यस्था ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.2 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर हासिल की है जो पिछली कई तिमाहियों में सर्वाधिक है।

पूर्ववर्ती संप्रग सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाली तो अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी। किन्तु अविचलित राजग, पूरे मंत्रिमंडल ने भारत को पटरी पर लाने के लिए दत्तचित्त होकर काम किया।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत की बेहतर हो रही आर्थिक स्थिति का मतलब है कि आम आदमी के लिए बेहतर संभावनाएं जिनके पास अब अपने सपनों को साकार करने के लिए अधिक अवसर और संभावनाएं होंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत पहले की तुलना में कहीं अधिक अधिकारसंपन्न हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री को मेरी शुभकामनाएं।’’ 

शाह ने कहा कि तेजी से बढ़ रही जीडीपी मोदी सरकार द्वारा लाये गये रूपान्तरण वाले बदलावों को इंगित करती है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण से लेकर कृषि तक सभी क्षेत्रों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है।

अरूण जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार देख चुके केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विकास दर को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि यह अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सरकार द्वारा की गयी पहल को इंगित करता है और यह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गये साहसिक सुधारों का परिणाम है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ना जारी है।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो