लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कल अमरावती में करेंगे रैली

By भाषा | Updated: October 10, 2019 14:12 IST

शाह मेलघाट विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। मेलघाट जनजातीय बहुल क्षेत्र है जहां भाजपा ने वर्तमान विधायक प्रभुदास भिलवेकर की बजाय रमेश मावसकर के रूप में नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। मावसकर को राकांपा के प्रत्याशी केवलराम काले के खिलाफ उतारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे अमरावती नगर के दशहरा मैदान में शिवसेना के तीन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।अचलपुर में स्थानीय नगर निगम पार्षद फिस्के तीन बार से निर्दलीय विधायक बच्चू काडु के खिलाफ खड़ी हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा शुक्रवार को विदर्भ में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही महाराष्ट्र के अमरावती में विधानसभा की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा।

शाह मेलघाट विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। मेलघाट जनजातीय बहुल क्षेत्र है जहां भाजपा ने वर्तमान विधायक प्रभुदास भिलवेकर की बजाय रमेश मावसकर के रूप में नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा है। मावसकर को राकांपा के प्रत्याशी केवलराम काले के खिलाफ उतारा गया है।

वहीं उद्धव ठाकरे अमरावती नगर के दशहरा मैदान में शिवसेना के तीन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। शिवसेना ने बडनेरा से प्रीति बंद, तेओसा से राजेश वानखेड़े और अचलपुर से सुनीता फिस्के को टिकट दिया है, जिनके लिए उद्धव जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रीति बंद बडनेरा के भूतपूर्व विधायक संजय बंद की विधवा हैं। उन्हें दो बार निर्दलीय विधायक रहे रवि राणा के विरुद्ध खड़ा किया गया है। राणा को कांग्रेस और राकांपा का समर्थन प्राप्त है। तेओसा में वानखेड़े दो बार से कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े हैं।

अचलपुर में स्थानीय नगर निगम पार्षद फिस्के तीन बार से निर्दलीय विधायक बच्चू काडु के खिलाफ खड़ी हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाअमित शाहउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां