लाइव न्यूज़ :

राहुल के ट्वीट से भड़की बीजेपी, कहा- 'आपके परनाना ने दिलाई थी चीन को UNSC में जगह'

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 12:38 IST

बीजेपी का यह जवाब राहुल के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी की चीन के साथ कूटनीति पर सवाल उठाये थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के पीएम मोदी पर तंज के बाद बीजेपी ने दिया जवाबमसूद अजहर पर मिले झटके के बाद राहुल ने मोदी के चीन के साथ कूटनीति पर उठाये थे सवालराहुल ने पीएम मोदी को बताया था चीन के आगे कमजोर, लिखा था- 'डरते हैं पीएम'

कांग्रस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'शी जिनपिंग से डरने' के ट्वीट के बाद अब बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने राहुल के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है, ''चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में नहीं होता अगर आपके परनाना ने भारत की कीमत पर चीन को 'गिफ्ट' नहीं दिया होता।''

बीजेपी की ओर से साथ ही लिखा गया, 'भारत आपके परिवार की गलतियों को ठीक कर रहा है। आप निश्चित रहें क्योंकि भारत आतंक के खिलाफ लड़ाई को जरूर जीतेगा।' 

बीजेपी का यह जवाब राहुल के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी की चीन के साथ कूटनीति पर सवाल उठाये थे। राहुल गांधी ने मसूद अजहर के मसले पर भारत को मिले झटके के बाद लिखा था, 'कमजोर मोदी शी जिनपिंग से डरे हुए हैं। पीएम गुजरात में जिनपिंग के साथ झूला झूलते हैं, दिल्ली में गले लगाते हैं और चीन में उनके आगे झुकते हैं।'

गौरतलब है कि पुलवामा सहित भारत में कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आंतकी घोषित करने के लिए यूएन में फ्रांस और अमेरिका की ओर से प्रस्ताव लाया गया था पर चीन ने बुधवार को इसे पर वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए निरस्त कर दिया। 

चीन के मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की कोशिशों पर वीटो लगाने से यह मामला एक बार फिर कम से कम 6 महीने के लिए ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन यह 'तकनीकी रोक' छह महीने के लिए वैध है और इसे आगे तीन महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीकांग्रेसजैश-ए-मोहम्मदमसूद अजहर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील