पारिवारिक विवाद के चलते भाजपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या

By भाषा | Published: March 30, 2021 01:39 PM2021-03-30T13:39:50+5:302021-03-30T13:39:50+5:30

BJP official commits suicide due to family dispute | पारिवारिक विवाद के चलते भाजपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद के चलते भाजपा पदाधिकारी ने की आत्महत्या

नयी दिल्ली, 30 मार्च भाजपा के एक पदाधिकारी ने किसी पारिवारिक विवाद के कारण पश्चिम दिल्ली के हरि नगर स्थित एक उद्यान में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

फतेह नगर निवासी गुरविंदर सिंह (58) भाजपा की पश्चिम दिल्ली जिला इकाई के कानून विभाग का प्रमुख था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह का शव सोमवार को झील वाला उद्यान में लटका मिला।

उन्होंने बताया कि इससे पहले उसका अपने परिवार के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि गुरविंदर का बेटा ईश्वरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचा और उसने शव की पहचान की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP official commits suicide due to family dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे