लाइव न्यूज़ :

NDA Meeting: ‘मोदी... मोदी…’ के नारों से गूंज उठी एनडीए की संसदीय दल की बैठक

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 12:34 IST

NDA Meeting: मोदी-मोदी के नारों की गूंज एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सुनाई पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए संसदीय दल की बैठक में नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा गयाएनडीए में शामिल सभी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर अपना समर्थन दिया मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा संसद

NDA Meeting: मोदी-मोदी के नारों की गूंज एनडीए की संसदीय दल की बैठक में सुनाई पड़ी। मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। इस पर बैठक में मौजूद सभी एनडीए के नेताओं ने खुशी जाहिर की। इस दौरान सांसदों ने मोदी-मोदी का नारा बुलंद किया। बैठक के दौरान भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम भाजपा के संसदीय दल के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के चयन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं।

मैं समझता हूं कि मोदी जी का नाम इन सारे पदों के लिए सबसे योग्य और उपयुक्त है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ एनडीए की सरकार आ रही है।

हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली। 10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा सदन के नेता, भाजपा संसदीय दल के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है, इसका मैं समर्थन करता हूं। यह प्रस्ताव 140 करोड़ की देश की जनता के मन का प्रतिघोष है।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया।

उन्होंने दिन-रात प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ समाप्त किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPनितिन गडकरीराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी