Maharashtra elections 2024: भाजपा की पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम, नागपुर दक्षिण पश्चिम से लड़ेंगे फड़नवीस

By रुस्तम राणा | Updated: October 20, 2024 16:05 IST2024-10-20T15:49:58+5:302024-10-20T16:05:36+5:30

BJP candidates 1st list for Maharashtra elections: भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को मैदान में उतारा है।

BJP names 99 candidates in 1st list for Maharashtra elections, Fadnavis from Nagpur South West | Maharashtra elections 2024: भाजपा की पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम, नागपुर दक्षिण पश्चिम से लड़ेंगे फड़नवीस

Maharashtra elections 2024: भाजपा की पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम, नागपुर दक्षिण पश्चिम से लड़ेंगे फड़नवीस

Maharashtra elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बीजेपी की पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम हैं। भगवा पार्टी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस को मैदान में उतारा है। राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले कामठी से, मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से, श्रीजया अशोक चव्हाण भोकर से, आशीष शेलार वांड्रे वेस्ट से, मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार कोलाबा से राहुल नार्वेकर, सतारा से छत्रपति शिवेंद्र राजे भोसले भाजपा के उम्मीदवार हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 के चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 के चुनावों में भाजपा ने 122 सीटों के साथ मजबूत प्रदर्शन किया था, जबकि शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं।

Web Title: BJP names 99 candidates in 1st list for Maharashtra elections, Fadnavis from Nagpur South West

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे