लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:58 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान भगवा खेमे को छोड़कर सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गईं। उनका दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने पति को जिताने के लिए कई जोखिम उठाने के बावजूद उन्हें वाजिब पहचान नहीं मिली।

सुजाता मंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा में 'नए-नए शामिल हुए, बेमेल और भ्रष्ट नेताओं' को निष्ठावानों से ज्यादा तरजीह मिल रही है।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुजाता मंडल ने कहा, "पति के संसद के लिए निर्वाचित कराने के वास्ते शारीरिक हमले झेलने समेत काफी बलिदान देने के बावजूद मुझे बदले में कुछ नहीं मिला... मैं हम सबकी प्रिय नेता ममता बनर्जी और हमारे दादा अभिषेक बनर्जी के मातहत काम करना चाहती हूं।"

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश प्रमुख पति सौमित्र खान की प्रतिक्रिया पूछने पर सुजाता मंडल ने कहा कि यह उन पर है कि वह अपने भविष्य के कदमों के बारे में फैसला करें।"

उन्होंने कहा, " मुझे उम्मीद है कि उन्हें एक दिन एहसास होगा... कौन जानता है कि वह भी टीएमसी में एक दिन वापसी करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह