लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने थाने में लिखाई रपट, अभिनेता के साथ मुंबई के बिल्डर ने...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 16:17 IST

कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पहले सांसद कैंट थाना क्षेत्र के सिंघारिया में रहते थे लेकिन हाल ही में वह तारामंडल लेक व्यू कॉलोनी स्थित घर में रहने लगे हैं । 

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने कमला बिल्डर नामक संस्था के जितेंद्र जैन को 3 करोड़ 25 लाख रुपए दिए थे। बिल्डर ने भाजपा सांसद को 34 लाख के 12 चेक दिए थे लेकिन चेक जमा करने पर बाउंस हो गया।

गोरखपुरःगोरखपुर से सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ठगी के शिकार हो गए हैं। भाजपा सांसद ने मुंबई के एक व्यापारी के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। एसपी कृष्णा कुमार ने बताया कि गोरखपुर सदर के सांसद रवि किशन द्वारा थाना कैंट में तहरीर दी गई कि कमला बिल्डर नामक संस्था के जितेंद्र जैन को उन्होंने 3 करोड़ 25 लाख रुपए दिए थे। उसको लौटाने के लिए जो चेक दिए गए थे जिनमें से एक 34 लाख का चेक बाउंस हो गया था।

सांसद के जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने भी बताया कि सांसद रवि किशन ने मुंबई के एक व्यापारी द्वारा 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की और उन्‍होंने इस मामले की लिखित शिकायत कैंट थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रवि किशन ने शिकायत में मानसिक प्रताड़ना और इस तरह की तमाम बातों का जिक्र किया है। 

पुलिस में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2012 में, रवि किशन ने पूर्वी मुंबई निवासी जैन जितेंद्र रमेश नाम के एक व्‍यक्ति को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। रवि किशन ने उससे जब पैसे वापस करने के लिए कहा, तो उसने उन्हें 34 लाख के 12 चेक दिए। सांसद ने सात दिसंबर, 2021 को भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड गोरखपुर शाखा में 34 लाख का एक चेक जमा किया तो वह चेक बाउंस हो गया। लगातार पैसे मांगने के बावजूद जब व्यवसायी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो सांसद ने पुलिस में शिकायत की।

कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पहले सांसद कैंट थाना क्षेत्र के सिंघारिया में रहते थे लेकिन हाल ही में वह तारामंडल लेक व्यू कॉलोनी स्थित घर में रहने लगे हैं । 

टॅग्स :रवि किशनBJPगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?