लाइव न्यूज़ :

कुत्ते पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो साझा किया भाजपा सांसद मेनका गांधी ने, आरोपी पर कपूरथला में मामला दर्ज, see video

By भाषा | Updated: August 18, 2020 21:44 IST

मेनका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यह कुत्तों का ब्रीडर और कुत्तों की लड़ाई के लिए इनकी बिक्री करता है, लेकिन जब कुत्ते इसके काम के नहीं होते तो (उनके साथ)यह करता है। इस कुत्ते की करीब 30 मिनट तक असहनीय दर्द सहने के बाद मौत हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देमेनका गांधी द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद कपूरथला में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी कपूरथला जिले के तलवंडी चौधरियां पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ः भाजपा सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से कुत्ते पर कार चढ़ाता हुआ दिख रहा है।

मेनका गांधी द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद कपूरथला में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेनका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वह ब्रीडर है और कुत्तों की लड़ाई के लिए इनकी बिक्री करता है। जब कुत्ते इसके काम के नहीं होते तो (उनके साथ)यह करता है। इस कुत्ते की करीब 30 मिनट तक असहनीय दर्द सहने के बाद मौत हो गई।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरजिंदर सिंह के तौर पर की गई है और पीपुल फॉर एनिमल के प्रतिनिधियों की शिकायत पर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सिंह कपूरथला के दांडूपुर का रहने वाला है और फरार है।

कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जसप्रीत सिंह सिद्धू ने ‘ पीटआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।’’ इसके कुछ घंटे बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी ने ट्विटर पर एक और वीडियो साझा किया, जिसमें कुत्ते पिंजरे में दिखाई दे रहे हैं।

अन्य ट्वीट में गांधी ने कहा, '' यहां इस व्यक्ति के कुत्ते का वीडियो है, जिसका उपयोग कुत्तों की लड़ाई में किया जाता था। रात में, उसने इन सभी कुत्तों को अपने घर के पीछे की नहर में फेंक दिया। एक कुत्ता डूब गया जबकि अन्य को पीएफए ने बचा लिया। इस व्यक्ति को जेल भेजा जाना चाहिए।'' उन्होंने बताया कि प्राथमिकी कपूरथला जिले के तलवंडी चौधरियां पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि सिंह कपूरथला के दांडूपुर का रहने वाला है और फरार है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जसप्रीत सिंह सिद्धू ने ‘ पीटआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिकी कपूरथला जिले के तलवंडी चौधरियां पुलिस थाने में दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी का कुत्तों की नस्ल तैयार करने का कारोबार है।

टॅग्स :पंजाबमेनका गाँधीअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?