आग की लपटों के बीच बैठकर BJP सांसद जौनपुरिया ने किया योग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By अनुराग आनंद | Published: June 21, 2020 04:59 PM2020-06-21T16:59:04+5:302020-06-21T17:00:11+5:30

भाजपा सांसद सूखबीर सिंह जौनापुरिया ने बताया कि लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है।

BJP MP Jaunpuria did yoga after sitting in flames, viral on social media | आग की लपटों के बीच बैठकर BJP सांसद जौनपुरिया ने किया योग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सूखबीर सिंह जौनपुरिया (फाइल फोटो)

Highlightsसूखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है।सूखबीर सिंह जौनापुरिया ये भी कहा कि अपना 25 किलो वजन पिछले 4 महीनों में कम किया है।

नई दिल्ली: राजस्थान के भाजपा सांसद सूखबीर सिंह जौनापुरिया का योग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा गया है कि सूखबीर सिंह जौनापुरिया आग के लपटों के बीच में बैठकर योग कर रहे हैं। यही नहीं वह मिट्टी को भी अपने शरीर में इस दौरान लगाते हैं। सोशल मीडिया पर सूखबीर सिंह जौनापुरिया के इस योग स्टाइल की खूव चर्चा हो रही है।

न्यूज 18 की मानें तो सांसद ने बताया कि उन्होंने यह संदेश दिया कि जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए भीषण गर्मी में अपने चारों ओर अग्नि जलाकर अग्नि साधना करके राजस्थान के भाजपा सांसद ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। बता दें कि जौनपुरिया राजस्थान के टोंक सवाई माधोपुर से सांसद हैं। जौनापुरिया ने मीडिया से बताया है कि उन्होंने अपना 25 किलो वजन पिछले 4 महीनों में कम किया है।

गुजरात, महाराष्ट्र एवं देश के अन्य राज्यों में भी लोगों ने घरों में और छतों पर किया योग-

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने घर पर योगा किया। उनकी योगा करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की गई है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के सांखलिम में अपने विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में भाग लिया। गुजरात, महाराष्ट्र एवं देश के अन्य राज्यों में भी लोगों ने घरों में और छतों पर योग किया तथा कोरोना वायरस महामारी के कारण कोई सामूहिक शिविर आयोजित नहीं किये गये।

गुजरात के लोगों ने सोशल मीडिया पर अनेक योगासनों की तस्वीरें और वीडियो डाले तथा कोरोना वायरस से निपटने में योग के फायदों के संदेश दिए। गुजरात राज्य योग बोर्ड के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो का सीधा प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में अपने आवास पर पत्नी अंजलि रूपाणी तथा गुजरात योग बोर्ड के अध्यक्ष शीशपाल राजपूत के साथ योग किया। रूपाणी के फेसबुक पेज पर डाले गए 41 मिनट के वीडियो में वह अनेक योग आसन करते हुए देखे जा सकते हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत व भगत सिंह कोश्यारी ने भी किया योग-

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप डाली जिसमें वह सूर्य नमस्कार करते हुए देखे जा सकते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में राज भवन के एक खुले प्रांगण में योग किया।

राज भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार समारोह में राज भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक समेत राज्य के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने घरों में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास में भाग लिया। 

Web Title: BJP MP Jaunpuria did yoga after sitting in flames, viral on social media

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे