लाइव न्यूज़ :

भतीजे को बचाने के लिए पीएम मोदी से शपथ समारोह में जा रही हैं ममता: BJP सांसद अर्जुन सिंह

By स्वाति सिंह | Updated: May 29, 2019 10:49 IST

ममता बनर्जी के भतीजे पर थाई एयरवेज के विमान में 16 मार्च को बैंकाक से नरूला के कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उनके बैग की जांच से सीमाशुल्क अधिकारियों को कथित रूप से जानबूझकर रोकने का मामला दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी ने उन खबरों को खारिज किया थाबैंकॉक से शहर लौटने पर उनकी पत्नी के सामान से दो किलो सोना जब्त किया गया था।

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'ममता सिर्फ अपने भतीजे को बचाने के लिए पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल हो रही हैं।'

बता दें कि ममता बनर्जी के भतीजे पर थाई एयरवेज के विमान में 16 मार्च को बैंकाक से नरूला के कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उनके बैग की जांच से सीमाशुल्क अधिकारियों को कथित रूप से जानबूझकर रोकने का मामला दर्ज है। बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि बनर्जी की पत्नी ने 16 मार्च को थाई एयरवेज की उड़ान से एक अन्य महिला के साथ शहर पहुंचने पर सीमा शुल्क अधिकारियों को अपने सामान की जांच करने से रोका था।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी ने उन खबरों को खारिज किया था कि बैंकॉक से शहर लौटने पर उनकी पत्नी के सामान से दो किलो सोना जब्त किया गया था। उन्होंने इन खबरों को “निराधार और राजनीति से प्रेरित” बताया था और कहा कि उनकी पत्नी के पास “दो ग्राम सोना भी नहीं था” और न ही उनके सामान में ऐसी कोई चीज थी जिसपर शुल्क लगता।

भाटपाड़ा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस से चार बार विधायक रहे सिंह 14 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए थे क्योंकि वह बैरकपुर से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। बीजेपी ने उन्हें बैरकपुर से टिकट दिया, जहां उन्हें जीत मिली। सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा के 34 सदस्यीय नगर निकाय में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। सिंह 2010 से इस पद पर आसीन थे। सिंह बैरकपुर सीट से तृणमूल के दो बार के सांसद दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ मैदान में उतरे थे।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?