लाइव न्यूज़ :

सारा देश जानता है आप ऐसे महामानव हो?, भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को पद्मश्री पुरस्कार मिले?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2026 16:47 IST

विनय बिहारी ने सीधे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का नाम लेकर पद्मश्री की बात कही, तो प्रेम कुमार मंद-मंद मुस्कुराने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में आप प्रथम व्यक्ति हैं। आपको पद्मश्री के लिए अनुशंसा करनी चाहिए।यहां कौन है जो आकर जाएगा नहीं, लेकिन आप जैसे लोग तो इतिहास बनाते हैं।सदन में मौजूद अन्य विधायकों ने भी इस अनुशंसा को ध्यानपूर्वक सुना।

पटनाः बिहार विधानसभा में गुरूवार को भाजपा विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के लिए पद्मश्री पुरस्कार देने की मांग कर सबको अचंभित कर दिया। अपने भाषण में विनय कुमार ने प्रेम कुमार की व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा नेता इतिहास रचता है और देश के लिए गौरव की बात होती है। उन्होंने कहा कि "सारा देश जानता है कि आप ऐसे महामानव हैं जो नौ बार शहरी क्षेत्र से लगातार सदन में आते रहे। विनय बिहारी ए कहा कि इस पूरे देश में आप प्रथम व्यक्ति हैं। आपको पद्मश्री के लिए अनुशंसा करनी चाहिए।

आप जैसे लोग अपनी धरती और अपना आकाश बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार का व्यक्तित्व और नेतृत्व सदन की कार्यवाही में स्पष्ट दिखाई देता है। विनय बिहारी ने सदन में यह भी कहा कि प्रेम कुमार जैसे नेता दिल में विश्वास बनाते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। विनय बिहारी ने जोर देकर कहा कि "यहां कौन है जो आकर जाएगा नहीं, लेकिन आप जैसे लोग तो इतिहास बनाते हैं।"

इस दौरान सदन में मौजूद अन्य विधायकों ने भी इस अनुशंसा को ध्यानपूर्वक सुना। जब विनय बिहारी ने सीधे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का नाम लेकर पद्मश्री की बात कही, तो प्रेम कुमार मंद-मंद मुस्कुराने लगे। हालांकि उन्होंने कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनकी मुस्कान से यह स्पष्ट था कि वे इस सम्मान को सहज स्वीकार करने के मूड में हैं।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार को घेरा, कहा- यदि मंगलराज है तो इससे बेहतर तो जंगलराज था

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को राजद विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार से राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर सवाल पूछा। बढ़ते अपराध, अपहरण के आंकड़े, पुराने बराजों की स्थिति, बस स्टॉप पर अतिक्रमण और विश्वविद्यालय स्थापना जैसे कई मुद्दों पर परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया।

सरकार पर अपराध व भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, विधान परिषद में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बिहार में बढ़ते अपराध का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि 2004 की तुलना में अपराध के मामलों में काफी वृद्धि हुई है। सिद्दीकी ने सरकार के “मंगल राज” पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो “जंगलराज ही बेहतर था।”

उनके मुताबिक अपराध के मामले 1 लाख 52 हजार से बढ़कर 3 लाख 52 हजार तक पहुंच गए हैं। इसी दौरान राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने ऑनलाइन प्राथमिकी पोर्टल पर दर्ज मामलों की संख्या को लेकर सवाल उठाया। सुनील सिंह ने कहा कि सरकार ने लड़का-लड़की का मैटर मानकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगी है।

इस दौरान सरकार की ओर से जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध के आंकड़े सदन में पेश किए। उन्होंने बताया कि पोर्टल शुरू होने के बाद लगातार मामले दर्ज हो रहे हैं, जिससे अपराध के आंकड़ों में वृद्धि दिखना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि अपहरण के मामले जो लगभग 20,768 हुए उसमें से मात्र 158 मामले ही सिर्फ अपराधिक मामले हुए जो हत्या और फिरौती के लिए हुए।

बाकी 14,062 जो मामले हैं, वो या तो शादी करने के लिए घर से भागने के कारण यह स्थिति हुई। उन्होंने कहा कि अपहरण के कई मामलों के पीछे शादी या भागने की घटनाएं भी शामिल हैं। इसपर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि ये लोग जो जंगलराज और मंगलराज की तुलना करते रहते हैं, तो अब इनकी आंखें खुल गई हैं न।

नीतीश कुमार की सरकार में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, यदि यही मंगलराज है तो इससे बेहतर तो जंगलराज था। जिसपर सम्राट चौधरी ने विरोध किया। तब अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि जो आरएसएस पढ़ाती है वही आप पढ़े हुए हैं। इसमें आपका कोई दोष नहीं है। इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि केस तो दर्ज होंगे ही।

तमाम तरह के माध्यमों से केस दर्ज हो रहे हैं। 2004 में बिहार की आबादी साढ़े छह करोड़ थी और आज 14 करोड़ आबादी है। तब सिद्दीकी ने कहा कि सरकार साफ साफ बताए कि अपराध बढ़ा है या नहीं? तब सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं तीन लाख से अधिक हुई हैं, लेकिन घटनाओं की जांच और उद्भेदन के बाद अगर देखा जाए तो महज 158 हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyबिहारBiharBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?