लाइव न्यूज़ :

'करवा चौथ पर मुस्लिम कलाकारों से न लगवाएं मेहंदी, ये लोग करते हैं लव जिहाद', भाजपा विधायक ने की हिन्दू महिलाओं से अपील

By रुस्तम राणा | Updated: October 13, 2022 14:08 IST

खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मेहंदी की दुकाने खोलने वाले मुस्लिम युवकों की मंशा अलग होती है, उनके दिमाग में लव जिहाद होता है। वो मेहंदी लगाने की आड़ में लव जिहाद करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक ने कहा- मुस्लिम युवक मेहंदी लगाने की आड़ में लव जिहाद करते हैं। उन्होंने कहा- हिन्दू महिलाएं किसी हिंदू की दुकान या फिर ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाएं लव जिहाद को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 13 मेहंदी स्टॉल खोले हैं

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी ने करवा चौथ के अवसर पर विवादित बयान दिया है। बीजेपी विधायक ने हिन्दू महिलाओं से करवा चौथ पर मेहंदी लगाने वाले मुस्लिम युवाओं से मेहंदी न लगवाने को कहा है। खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मेहंदी की दुकान खोलने वाले मुस्लिम युवकों की मंशा अलग होती है, उनके दिमाग में लव जिहाद होता है। वो मेहंदी लगाने की आड़ में लव जिहाद करते हैं। 

विधायक ने कहा लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं। महिलाओं को इन लोगों के पास जाने की जरूरत नहीं है। मैं इसके खिलाफ हूं। उन्होंने कहा हिंदू महिलाओं से मेरा अनुरोध है कि या तो घर पर ही मेहंदी लगाएं या फिर किसी हिंदू की दुकान या फिर ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाएं। 

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 13 मेहंदी स्टॉल खोले और अपने सदस्यों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा कि मुस्लिम पुरुष मेकअप कलाकार हिंदू महिलाओं को मेहंदी या मेंहदी न लगाएं। वे मेहंदी कलाकारों के आधार कार्ड की जांच कर उनके विवरण की पुष्टि कर रहे हैं।

हिंदू महासभा के सदस्य लोकेश सैनी ने कहा कि यह कदम "हमारे भाइयों और बहनों" को 'लव जिहाद' के शिकार होने से बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं को उन स्टाल मालिकों के पास जाना चाहिए जो करवा चौथ के महत्व को समझते हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2021 में, मुजफ्फरनगर में इसी तरह की एक घटना की सूचना मिली थी और एक समूह के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई मुस्लिम हिंदू महिला को मेंहदी न लगा सके।

बता दें कि करवा चौथ हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जल व्रत रखती हैं। करवा चौथ की रस्मों के तहत विवाहित महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं। 

टॅग्स :Vikram SainiKarva Chauthलव जिहादउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो