लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायक-तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हुएं ‘लापता’, छठ की तैयारियों में नहीं शामिल होने पर लगाए गए गुमशुदा वाले पोस्टर

By भाषा | Updated: October 29, 2022 08:29 IST

इस पर बोलते हुए भाजपा युवा मोर्चा के सचिव बप्पा चट्टोपाध्याय ने दावा करते हुए कहा है, ‘‘यह सच है कि सिन्हा लंबे समय से लापता थे...पिछले एक महीने में उत्सव के बीच वह एक दिन भी निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आए। सिन्हा से नाराज तृणमूल के एक धड़े ने यह शरारत की होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देछठ की तैयारियों में नहीं शामिल होने पर आसनसोल में गुमशुदा वाले पोस्टर लगाए गए है। ये पोस्टर भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल और तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के लगाए गए है। ऐसे में पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है और इलाके से ऐसे पोस्टर हटाए जा रहे है।

कोलकाता: कोलकाता के आसनसोल-दक्षिण के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अग्निमित्र पॉल को शुक्रवार को उनके विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लगाए गए पोस्टरों में ‘‘लापता’’ घोषित किया गया था, जबकि इसके कुछ ही घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को निशाना बनाने वाले पोस्टर वहां लोकसभा क्षेत्र के कुछ अन्य इलाकों में सामने आए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टर हटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 

छठ से पहले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा है ‘‘लापता’ के लगाए गए पोस्टर

हिंदी भाषा में छपे एक पोस्टर में दावा किया गया था कि अभिनेता से सांसद बने, सिन्हा छठ उत्सव से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र से ‘‘लापता’ थे। यह पोस्टर पहली बार कुल्टी स्टेशन रोड क्षेत्र में गुरुवार की रात दिखाई दिया था। इस पर ‘‘बिहारी समाज’’ के नाम से हस्ताक्षर किए गए थे। 

भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल के भी इसी तरीके से फोटो लगाए गए

शुक्रवार की सुबह, आसनसोल-दक्षिण के गोपालपुर इलाके में इसी तरह के पोस्टर देखे गए, जिसमें कहा गया था कि भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ‘‘छठ उत्सव की भागदौड़ में लापता थे’’। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इन दोनों नेताओं के नाम वाले कुछ पोस्टर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में लगे हैं और इन्हें हटाने के उपाय किए जा रहे हैं।’’ 

शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्टर टीएमसी की नाराज गुट ने लगाए-बीजेपी

हालांकि अधिकारियों ने ‘‘बिहारी समाज’’ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी तथा पॉल व सिन्हा भी टिप्पणियों के लिए उपलब्ध नहीं थे। भाजपा युवा मोर्चा के सचिव बप्पा चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि तृणमूल का एक गुट, ‘‘सिन्हा की अनुपस्थिति से असंतुष्ट’’ है इस तरह की ‘‘शरारत’’ में शामिल था। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि सिन्हा लंबे समय से लापता थे...पिछले एक महीने में उत्सव के बीच वह एक दिन भी निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आए। सिन्हा से नाराज तृणमूल के एक धड़े ने यह शरारत की होगी।’’ चट्टोपाध्याय ने कहा कि सत्तारूढ़ दल का एक और गुट, ‘‘जो हुआ उससे शर्मिंदा होगा’’, फिर हरकत में आया और ‘‘पॉल के लापता होने की घोषणा करते हुए नए पोस्टर लगाए’’। 

आरोप पर तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने किया पलटवार

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि आसनसोल में लोगों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सिन्हा नियमित रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करते हैं। ऐसे पोस्टर लगाने वालों ने राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा किया।’’  

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीAsansolPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप