लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

By भाषा | Updated: November 12, 2020 11:09 IST

Open in App

देहरादून, 12 नवंबर उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का बृहस्पतिवार तड़के नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया । वह 50 वर्ष के थे ।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोविड 19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती अल्मोडा जिले के सल्ट से विधायक जीना ने तडके चार बजे अंतिम सांस ली ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। उन्होंने कहा, 'वह एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।'

उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है ।

भगत ने कहा कि हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अथाह दुःख आ पड़ा है और ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम