लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने कहा, 'वोट नहीं दिया तो काम के लिए भी मत आना मेरे पास'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 21, 2022 17:51 IST

बाराबंकी के हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश रावत ने अपने विरोधियों को चेतावनी देते हुए सभा में कहा कि मैं बचपन से राजनीति करते आया हूं। मुझे अपना और पराया पहचानने का अनुभव है। मुझे अपने विरोधियों और विपक्षियों को सम्मान देने की आदत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक दिनेश रावत ने कहा कि वोट नहीं दिया है तो मदद के लिए भी मेरे पास मत आनाअगले चुनाव में मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनवाते हो तो मेरे पास मदद के लिए आ सकते हो रावत ने कहा, बचपन से राजनीति कर रहा हूं, मुझे अपने विरोधियों को सम्मान देने की आदत नहीं है

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बाराबंकी के हैदरगढ़ सीटे से चुनाव जितने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश रावत ने एक सभा में कहा कि जिन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया है वो काम के लिए उसके पास न आएं। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने कहा कि जिन्होंने वोट नहीं दिया वो किसी भी तरह की मदद के लिए उनसे संपर्क न करें।

विधायक दिनेश रावत ने होली मिलन समारोह में कहा, "अगर आपने मुझे वोट नहीं दिया है तो मेरे पास मदद के लिए मत आना। मैं केवल उन्हीं की मदद करूंगा, जिन्होंने मुझे वोट दिया है।"

हालांकि रावत ने अपने भाषण में विरोधियों को सुधारने का मौका देते हुए कहा, "यदि वोट न देने वाले अपना विचार बदलते हैं और अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करते हैं और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनवाते हैं तो वह मदद के लिए मेरे पास आ सकते हैं।"

रावत ने अपने विरोधियों को चेतावनी देते हुए सभा में कहा, "मेरे पास पिछले 12 साल से राजनीति में कोई ना कोई पद रहा है। मैं बचपन से राजनीति करते आया हूं। मुझे अपना और पराया पहचानने का अनुभव है। मुझे अपने विरोधियों और विपक्षियों को सम्मान देने की आदत नहीं है।"

हालांकि बांद में विधायक दिनेश राव ने स्पष्ट किया कि उनके कहे वाक्य का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया था उन्होंने कहा, ''मैंने बस इतना कहा था कि लोगों को बीजेपी को वोट देना चाहिए।''

भाजपा विधायक दिनेश रावत ने इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम मगन को 25691 वोटों से हराया था। दिनेश रावत को कुल 117113 वोट मिले थे, जबकि सपा के राम मगन को 91422 वोट हासिल हुए थे।

वहीं इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विधायक दिनेश रावत के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "इस तरह के किसी भी बयान की जानकारी राज्य नेतृत्व को नहीं है।

टॅग्स :BJPbarabanki-pcMLA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"