लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- कॉमेडियन के समान भाषण देने वाले राहुल गांधी की इमेज के लिए भाजपा नहीं वह खुद जिम्मेदार है

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 28, 2022 18:52 IST

अपने पहले ट्वीट में रमेश मेंदोला ने लिखा कि राहुल भाजपा सिंड्रोम से पीड़ित है आजकल उन्हें हर सोते-जागते उठते-बैठते हर जगह भाजपा ही नजर आती है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने तत्काल ट्विटर पर राहुल गांधी को तीखा जवाब दियाकहा- राहुल गांधी की जो भी और जैसी भी छवि है उसके लिए उनके भाषण जिम्मेदार है

इंदौरःराहुल गांधी ने इंदौर में प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा उनकी छवि बिगाड़ने के लिए करोड़ों रूपए खर्च कर रही है इस पर इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने तत्काल ट्विटर पर राहुल गांधी को तीखा जवाब दिया। एक के बाद एक 4 ट्वीट कर विधायक ने कहा कि आपकी जो भी और जैसी भी छवि है उसके लिए भाजपा नहीं आप खुद और कॉमेडियन के सामान आपके भाषण जिम्मेदार है। 

इतना ही नहीं मेंदोला ने यूट्यूब पर उनके फनी भाषणों की फेहरिस्त भी गिनवा दी। अपने पहले ट्वीट में मेंदोला ने लिखा कि राहुल भाजपा सिंड्रोम से पीड़ित है आजकल उन्हें हर सोते-जागते उठते-बैठते हर जगह भाजपा ही नजर आती है। 

इसके बाद अगले ट्वीट में उन्होंने राहुल के एक पुराने बयान का स्क्रीन शॉट और उसके वीडियो की लिंक लगाकर लिखा कि अब बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। उन्होंने लिखा कि यदि कांग्रेस के महासचिव या उपाध्यक्ष  यदि किसी प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से ये कहे कि राजनीति आपकी पेंट में और शर्ट में है तो उनकी कैसी छवि बनेगी ये समझना मुश्किल नहीं है। 

इसके बाद के ट्वीट में लिखा कि हुजुर आपके सैकड़ों भाषण ऐसे है जिन्हें देखकर लोग कॉमेडी शो से भी ज्यादा हंसते है, गूगल पर कोई राहुल गांधी फनी स्पीच सर्च करे तो इंग्लिश में 9 लाख और हिन्दी में 21 लाख से ज्यादा रिजल्ट आते है।

इसके बाद भाजपा विधायक ने लोकसभा में राहुल गांधी के एक भाषण का वीडियो शेयर करते हुए यूट्यूब की 4 लिंक दी और लिखा कि राहुल जी मैं बहुत शुभ भाव के साथ आपको आपके भाषणों के कुछ वीडियो भेज रहा हूँ। अपने 5 स्टार कंटेनर में बैठकर इन्हें सुनिएगा और सोचिएगा कि आपकी छवि किसने बनाई या बिगाड़ी है। 

टॅग्स :इंदौरराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो