BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा का विवादित बयान, कहा- गौ तस्कर को पीटकर पेड़ में बांधो फिर पुलिस को बताओ

By भारती द्विवेदी | Published: July 31, 2018 12:48 PM2018-07-31T12:48:44+5:302018-07-31T12:48:44+5:30

विधायक का कहना है कि पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वो निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। उल्टा रकबर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए।

BJP MLA gyandev ahuja ask to first beat cow smuggler then inform police | BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा का विवादित बयान, कहा- गौ तस्कर को पीटकर पेड़ में बांधो फिर पुलिस को बताओ

विधायक ज्ञानदेव आहूजा

नई दिल्ली, 31 जुलाई: देश में गौ तस्करी के नाम पर भीड़ द्वारा हिंसा बढ़ती जा रही है। भीड़ की हरकतों पर लगाम लगाने के बजाए कुछ नेता अपने बयान के जरिए उसे सही करार दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ बयान दिया है भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने। राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है- अगर लोग गौ-तस्करों को पकड़े तो उसे मार कर पेड़ से बांध दें। फिर पुलिस को सूचना दें।  

हालांकि उनके इस बयान पर विवाद होने के बाद विधायक ने इस पर सफाई दी है। उनका कहना है कि मैंने लोगों से ये अपील की थी कि वो गौ-तस्करों को गंभीर रूप से ना मारे। बल्कि दो-चार हाथ लगाकर पेड़ से बांध दें। भीड़ हमला करने के बजाए हल्की पिटाई करके पेड़ से बांधने से गौ-तस्कर भाग नहीं पाएगा। फिर पुलिस अपना काम करेगी। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। 

हाल ही में राजस्थान के अलवर में हरियाणा के रबकर ऊर्फ अकबर खान की भीड़ ने गौ-तस्करी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रकबर की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन विधायक का कहना है कि पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वो निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। उल्टा रकबर और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए।

विधायक इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था-‘गायों को मारना आतंकवाद से बड़ा अपराध है। भारत में लोग गाय को माता के रूप में पूजते हैं। आतंकवादी तो केवल दो से पांच लोगों को ही मारते हैं लेकिन गायों को मारने से हजारों लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। मां के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’  विधायक यही नहीं रूके। उन्होंने अपने  बयान को आगे बढ़ाते हुए ये तक कहा कि गाय को मारने वालों के खिलाफ आंतकियों के खिलाफ चलने जैसे ही मामले दर्ज किया जाए। 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: BJP MLA gyandev ahuja ask to first beat cow smuggler then inform police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे