लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:53 IST

Open in App

बेंगलुरू, 17 जून कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और उन्हें बदनाम करने के लिए किसी साजिश के तहत उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जाता है कि बेलाड पार्टी के उस गुट में शामिल हैं जो मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाए जाने की मांग कर रहा है।

हुबली-धारवाड़ पश्चिम के विधायक बेलाड ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्री बासवराज एस बोम्मई और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।

बेलाड ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले जब मैं एक कॉल नहीं उठा सका और जब मैंने उस नंबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति ने कहा कि उसका नाम युवराज स्वामी है और मुझसे राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में बात करना चाहता है... मैं नहीं पहचान पाया कि वह व्यक्ति कौन है, मैंने बातचीत बंद कर दी और कॉल काट दिया था।"

विधायक ने कहा, "तीन चार दिनों के बाद उस व्यक्ति ने फिर से फोन किया और कहा कि उसे अनावश्यक रूप से जेल में बंद कर दिया गया और अब वह अस्पताल में है।"

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हाल के दिनों में युवराज स्वामी के अचानक फोन करने के पीछे एक "साजिश" है और युवराज के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उस व्यक्ति को वह न तो जानते हैं और न ही विगत में कभी बातचीत की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता चंद्रकांत बेलाड पांच बार विधायक रहे और उनका राजनीतिक जीवन बिना किसी दाग का रहा... उनके बेटे के रूप में, मैं भी उनके नक्शेकदम पर चल रहा हूं ... मुझे लगता है कि मुझमें कोई गलती नहीं ढूंढ पाने के कारण... मुझे फंसाने के प्रयास किए जा रहे हैं... इसके पीछे बड़े-बड़े हाथ हैं।"

युवराज स्वामी के बारे में कहा जाता है कि वह वही व्यक्ति है जिसने कथित तौर पर केंद्रीय नेताओं और एक प्रभावशाली दक्षिणपंथी संगठन के साथ संबंध होने का दावा किया था और उसने कई लोगों को अच्छे पद दिलाने का आश्वासन देकर कथित तौर पर धोखा दिया था।

बेलाड ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजी) तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को एक पत्र सौंप कर मामले की जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है और कहीं भी बाहर जाने पर कुछ लोग उनका पीछा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos