लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में अपनी सरकार पर भाजपा विधायक ने साधा निशाना, कहा-बिहार की नाक कट रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2022 16:17 IST

भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बुधवार को अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कह दिया कि बिहार की नाक कट रही है. उन्होंने कहा कि सर्वे में पाया गया है कि 62 फीसदी घरों में ही शौचालय है. आखिर सरकार क्या कर रही है.

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा में बुधवार को उस समय नीतीश कुमार सरकार की फजीहत हो गई, जब भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कह दिया कि बिहार की नाक कट रही है. आखिर हम निचले पायदान पर कैसे पहुंच गए? सर्वे में पाया गया है कि 62 फीसदी घरों में ही शौचालय है. जबकि 38 फीसदी घरों में शौचालय नहीं है. इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है. आखिर सरकार क्या कर रही है? इस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में बताया कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. जांच कराकर चालीस हजार शौचालय निर्माण में गडबड़ी पकड़ी गई है. 

सदन में ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि शौचालय के बिना अब कोई न रहे इस पर सरकार काम कर रही है. नौ हजार सार्वजनिक शौचालय बनवाये गए हैं. अधिकांश अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में शौचालय की कमी है. 77 फीसदी घरों में शौचालय है. हमारी कोशिश है कि सभी के घरों में शौचालय हो. 

वहीं, भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद द्वारा बिहार की नाक कटने की बात कहने पर जदयू विधायक रत्नेश सदा उठ खड़े हुए. उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा भी तो सरकार में है. भाजपा विधायक गलत बोल रहे हैं. इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ऐतराज जताया और कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है. आप बैठिए...दूसरा कोई पूरक हो तो पूछें. इस पर जदयू विधायक रत्नेश सदा ने कहा कि शौचालय बनाने की राशि को बढ़ाया जाये. 12 हजार रूपये से शौचालय नहीं बन पा रहा है.

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos