धर्मशाला में भाजपा का महापौर होगा : मंत्री

By भाषा | Published: April 11, 2021 02:53 PM2021-04-11T14:53:17+5:302021-04-11T14:53:17+5:30

BJP mayor in Dharamshala: Minister | धर्मशाला में भाजपा का महापौर होगा : मंत्री

धर्मशाला में भाजपा का महापौर होगा : मंत्री

धर्मशाला, 11 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि धर्मशाला नगर निगम में दो निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन मिलने के बाद उसे बहुमत हासिल हो गया है, जिससे पार्टी को अपना महापौर बनाने में मदद मिल सकेगी।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को हुए चार नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस ने पालमपुर और सोलन में बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को मंडी में बहुमत मिला है।

धर्मशाला में भाजपा को 17 में से आठ सीटें मिली हैं और बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में उसे एक सीट कम पड़ गई। कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं, जबकि चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

भाजपा ने दावा किया है कि दो निर्दलीय पार्षद उसके खेमे में शामिल हो गए हैं, जिसके बाद उसके पास 10 सदस्यों का समर्थन हो गया है। नव निर्वाचित निकाय में मंगलवार को महापौर और उपमहापौर का चुनाव होगा।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा, “ मैंने शनिवार को धर्मशाला में आठ भाजपा पार्षदों और दो निर्दलीय पार्षदों के साथ नगर निगम में महापौर और उप महापौर के पदों के बारे में विस्तार से चर्चा की।”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अपनी पार्टी का महापौर और उपमहापौर निर्वाचित कराने के लिए पूरा समर्थन मिल गया है, क्योंकि दो निर्दलीय पार्षद अपना समर्थन देने के लिए सहमत हो गए हैं।

निवर्तमान निगम में कांग्रेस के 13 और भाजपा के चार सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP mayor in Dharamshala: Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे