लाइव न्यूज़ :

कूचबिहार में भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिला, बीजेपी ने कहा-टीएमसी के गुंडे ने मार डाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2021 20:48 IST

West Bengal Election 2021: 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द का क्या जिनकी हत्या टीएमसी के गुंडों ने की है। क्या आपने उनका दर्द कभी महसूस करने की कोशिश की?

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने आरोप लगाया है कि दिनहाटा शहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष को तृणमूल पार्टी कांग्रेस के गुंडों ने मार डाला है।राज्य में पहले चरण के मतदान के ठीक तीन दिन पहले यह घटना हुई।भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह दीदी- भाइपो खेला है।

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दिनहाटा टाउन मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमित सरकार मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे और बुधवार सुबह उनका शव दिनहाटा पशु अस्पताल की बालकनी में फंदे से लटका मिला। स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर, सड़कें जाम करके प्रदर्शन किया और टीएमसी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये ले जाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसकी झड़प हुई।

पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिये लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी मिली हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। वे (टीएमसी) चाहते हैं कि हम (भाजपा कार्यकर्ता) डर के मारे घर से बाहर बैठें, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।" पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिनहाटा शहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष को तृणमूल पार्टी कांग्रेस के गुंडों ने मार डाला है। राज्य में पहले चरण के मतदान के ठीक तीन दिन पहले यह घटना हुई।

भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह दीदी- भाइपो खेला है। वह पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनाव से पहले मतदाताओं को डराना चाहते हैं, लेकिन हम सोनार बांग्ला बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आरोप लगाया, “ दीदी (बनर्जी) जब आपके के पैर में चोट लगी तो आपको दर्द हुआ। मैं कामना करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएं। लेकिन 130 भाजपा कार्यकर्ताओं की मांओं के दर्द का क्या जिनकी हत्या टीएमसी के गुंडों ने की है। क्या आपने उनका दर्द कभी महसूस करने की कोशिश की?”

“आपने कभी भी इन लोगों की पीड़ा महसूस नहीं की। वे विधानसभा चुनाव में वोट डालने के दौरान आपको मुंहतोड़ जबाव देंगे।” भाजपा नेता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि आदिवासियों के अधिकारों को सुरक्षित किया जाए।

भगवा पार्टी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “अमित सरकार, दिनहाटा शहर मंडल अध्यक्ष को पहले चरण के मतदान से 72 घंटे पहले टीएमसी गुंडों ने फांसी पर लटका दिया। 130 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। "

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टीटीएमसीममता बनर्जीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर