लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा नीत सरकार ने विकास के हर मापदंड पर राज्य को पीछे धकेला: हुड्डा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को हरियाणा की भाजपा नीत सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने अपने सात साल के कार्यकाल में राज्य को विकास के हर मापदंड पर पीछे धकेल दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन वाली मौजूदा सरकार को हरियाणा के इतिहास की “भ्रष्टतम और सबसे निकम्मी” सरकार घोषित किया।

हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के समय लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह सरकार पूरी तरह से विफल है…। यह हरियाणा की सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार है।”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा पर हुड्डा ने कहा, “वह मेरे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कोई पार्टी बनाते हैं या नहीं, इससे मित्रता का कोई लेनादेना नहीं है।” उन्होंने कहा, “लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हूं कि पंजाब में कांग्रेस मजबूत है।”

एक अन्य सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी के ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के अगले चरण के तहत जींद में 14 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हुड्डा ने पिछले महीने करनाल से इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बयान दिया था कि उक्त कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी का नहीं है। इस पर हुड्डा ने कहा, “मैं कांग्रेस विधायक दल का नेता हूं और कांग्रेस के विधायकों ने फैसला ले लिया है। अगर कोई इससे असहमत है तो यह देखना पार्टी की जिम्मेदारी है।”

भाजपा-जजपा सरकार की आलोचना करते हुए हुड्डा ने दावा किया कि 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई थी तब राज्य प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन और विकास के अन्य मापदंडों के मामले में देश में सबसे ऊपर था।

उन्होंने कहा, “लेकिन, भाजपा-जजपा सरकार ने सात साल के अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा को विकास के हर मापदंड पर पीछे धकेल दिया है।” हुड्डा कहा कि आज राज्य बेरोजगारी और अपराध में शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो