लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेताओं का ममता को खत, ‘राम नाम’ लें, बुरी शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा

By भाषा | Updated: June 3, 2019 04:06 IST

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता कपूर ने कहा कि रामायण में स्पष्ट कहा गया है कि जिस भी व्यक्ति के दिमाग पर यदि कोई बुरी शक्तियों का असर हो तो इसे ‘भगवान राम’ का नाम लेकर समाप्त किया जा सकता है। बग्गा ने बताया कि देशभर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ममता बनर्जी को करीब 25 लाख पोस्टकार्ड ‘जय श्री राम’ लिखकर भेजेंगे।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए दिल्ली भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को भगवान राम का नाम जपना चाहिए, जिससे उन पर बुरी शक्तियों का साया दूर करने में मदद मिलेगी। कपूर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘भगवान श्री राम नाम मंत्र’ भी भेजा है और उसे उनकी मेज पर रखने को कहा है।

कपूर ने कहा, ‘‘बुरी शक्तियों का असर इस कदर हो गया है कि अब आपके सामने ‘जय श्री राम’ का नाम लेने से ही आप चिल्लाने लगती हैं।’’ पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे कुछ लोगों से नाराजगी जताई थी। ऐसी एक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।

हालांकि बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा बार बार ‘जय श्री राम’ का नाम लेकर धर्म को राजनीति से मिला रही है। कपूर के सहयोगी तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता कपूर ने कहा कि रामायण में स्पष्ट कहा गया है कि जिस भी व्यक्ति के दिमाग पर यदि कोई बुरी शक्तियों का असर हो तो इसे ‘भगवान राम’ का नाम लेकर समाप्त किया जा सकता है। बग्गा ने बताया कि देशभर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ममता बनर्जी को करीब 25 लाख पोस्टकार्ड ‘जय श्री राम’ लिखकर भेजेंगे। 

 

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया