लाइव न्यूज़ :

विधायक पर हमले के खिलाफ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 13:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 मार्च पंजाब के कई भाजपा नेताओं ने पार्टी के अबोहर के विधायक पर मुक्तसर में हुए हमले के खिलाफ रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक अरुण नारंग को शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने घेर लिया था और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए।

रविवार सुबह पंजाब के राज्यपाल के साथ बैठक के बाद भाजपा नेता पार्टी के प्रदेश प्रमुख अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के आवास की ओर बढ़े। इस दौरान कुछ विधायकों ने विरोध के तौर पर अपनी कमीज भी उतार दी।

प्रदर्शनकारियों ने राज्य में कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

शर्मा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘ क्या विपक्षी पार्टी (भाजपा) को अपना विचार रखने का अधिकार नहीं है।’’

मुक्तसर की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। हमने कभी भी लोकतंत्र को इस तरह शर्मसार करते हुए नहीं देखा। अरुण नारंग की क्या गलती थी? वह राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने वहां गए थे।’’

भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की मांग की।

सूद ने कहा, ‘‘ भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। राज्य में कहीं लोकतंत्र नहीं है। हम मुख्यमंत्री से यह कहने के लिए आए हैं कि वह राज्य चलाने में सक्षम नहीं हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने शनिवार को नारंग पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश में लगे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में भाजपा नेता केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों को बाधित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी