लाइव न्यूज़ :

"स्विस बैंक में जमा है भाजपा नेताओं का पैसा, सत्ता में आते ही 'काला धन' लाएंगे वापस,"- गुजरात में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 2, 2022 08:12 IST

चुनाव प्रचार के दौरान अपमे भाषण में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम पूरे गुजरात में 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। अमीर हों या गरीब, गुजरात के लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। सब कुछ मुफ्त होगा, चाहे वह दवा हो, जांच हो या ऑपरेशन, भले ही इसकी लागत 20 लाख रुपए हो।”

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का पैसा स्विस बैंक में जमा है। इस पर सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि अगर उनकी सरकार आई तो वे सारे पैसा को भारत वापस लाएंगे।

गांधीनगर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने अपना पैसा 'स्विस बैंक' में रखा है, जिसे आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आने पर वापस लाएगी। 

उन्होंने पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक, राज्य के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण का भी वादा किया है। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक ने सभी के लिए “मुफ्त और असीमित” स्वास्थ्य सेवाओं का भी आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने क्या दावा किया

राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा सरकार की एक खुफिया जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीत कर राज्य में सरकार बनाने वाली है। 

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव के मद्देनज़र पार्टी का प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कच्छ जिले के गांधीधाम शहर और जूनागढ़ में दो रैलियों को संबोधित किया। 

गुजरात में ये सेवाएं मुफ्त में देंगे अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने गुजरात के सभी निवासियों को उनकी वित्तीय स्थिति के इतर दवाएं, चिकित्सकीय जांच और सर्जरी सहित मुफ्त और असीमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का वादा किया है। केजरीवाल ने जूनागढ़ में कहा, “हम पूरे गुजरात में 20,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। अमीर हों या गरीब, गुजरात के लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। सब कुछ मुफ्त होगा, चाहे वह दवा हो, जांच हो या ऑपरेशन, भले ही इसकी लागत 20 लाख रुपए हो।”

गुजरात के स्कूलों पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल 

गुजरात के स्कूलों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि 'आप' सत्ता में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर गुजरात के निजी विद्यालयों का भी 'ऑडिट' किया जाएगा। इन विद्यालयों द्वारा एकत्र किया गया अतिरिक्त पैसा लोगों को लौटाया जाएगा। 

भाजपा पर लगाया यह आरोप

यही नहीं गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने स्विस बैंक में अपना अवैध पैसा रखा है। 

आप नेता ने कहा, “जब जनता कुछ मांगती है, तो वह (भाजपा सरकार और नेता) कहते हैं कि पैसा नहीं है। वे विभिन्न करों के माध्यम से करोड़ों रुपए जमा करते हैं तो पैसा कहां चला जाता है? यह स्विस बैंक में जाता है। उनमें से प्रत्येक के पास 10 से अधिक बंगले हैं। इन नेताओं ने बहुत अधिक संपत्तियां खड़ी कीं हैं।” 

हम स्विस बैंकों में जमा सारा काला धन वापस लाएंगे- अरविंद केजरीवाल

मामले में बोलते हुए केजरीवाल ने आगे कहा, “अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो वह किसी भी मंत्री या विधायक को भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होने देगी। हम स्विस बैंकों में जमा सारा काला धन वापस लाएंगे।” उन्होंने कहा, हमारी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म कर पैसे बचाएगी और बिजली मुक्त करेगी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyगुजरातभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर